मोदी है तो मुमकिन है-गगन

👉

मोदी है तो मुमकिन है-गगन


विप्र.
संवाददाता

रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र के भाजपा रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि मोदी सरकार ने देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून (CAA) की अधिसूचना 11 मार्च 2024 को जारी किया। भारतीय नागरिकता कानून (CAA) 1955 में बदलाव के लिए नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 संसद में पेश किया गया। 10 दिसंबर, 2019 लोकसभा में और अगले दिन राज्यसभा में पास हुआ। 12 दिसंबर, 2019 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलते ही CAA कानून बना। 11 मार्च 2024 को केन्द्र सरकार ने CAA की अधिसूचना जारी की।भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया कि हमारी सरकार 2019 के भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में कहा था कि "हम पड़ोसी देशों के प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यकों के संरक्षण के लिए सिटीजनशिप अमेंडमेंट बिल को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।" आज, इस वादे को कांस्टीट्यूशन की स्पिरिट के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया। मोदी ने जो कहा वो किया,ये है मोदी की गारंटी। 



ये निर्णय देश के प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ निश्चय का प्रतिफल है.मैं इस कानून का समर्थन करता हूँ. साथ ही मैं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के प्रति रजौली भाजपा परिवार आभार,धन्यवाद व्यक्त करती है।मंडल अध्यक्ष ने बताया कि नागरिक (संशोधन) अधिनियम,2019,भारत के 3 पड़ोसी देशों से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आये शरणार्थियों को,जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में शरण मांगी थी,उनको भारत की नागरिकता का अधिकार देने का कानून है। 3 देश-आफगानिस्तान,पाकिस्तान और बंगलादेश,6 माइनाँरिटी कम्युनिटी-हिन्दू,सिख,बौद्ध जैन, पारसी और ईसाई। यह कानून पुनर्वास और नागरिकता की कानूनी बाधाओं को दूर करता है. दशकों से पीड़ित शरणार्थियों को सम्मानजनक जीवन देना. नागरिकता अधिकार से उनके सांस्कृतिक,भाषिक,सामाजिक पहचान की रक्षा होगी.साथ ही आर्थिक व्यवसायिक,फ्री मूवमेंट,संपत्ति खरीदने जैसे अधिकार सुनिश्चित होगे।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के संदर्भ में कई गलतफहमियां फैलाई गई है। 

यह नागरिकता देने का कानून है, CAA से किसी भी भारतीय नागरिक के नागरिकता नहीं जाएगी,चाहे वह किसी भी धर्म का हो। यह कानून केवल उन लोगों के लिए है जिन्हें वर्षों से उत्पीड़न सहना पड़ा और जिनके पास दुनिया में भारत के अलावा और कोई जगह नहीं है। भारत का संविधान हमें यह अधिकार देता है कि मानवतावादी दृष्टिकोण से धार्मिक शरणार्थियों को मूलभूत अधिकार मिले और ऐसे शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान की जा सके। कोविड महामारी के कारण नागरिक संशोधन कानून को लागू करने में देर हुई। लेकिन अब मोदी सरकार ने कल से पूरे देश में CAA लागू कर दिया।बधाई देने में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय कुमार अधिवक्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू,जिला प्रवक्ता सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, मंडल महामंत्री संतोष कुमार वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार,सोशल मिडिया मंडल संयोजक राहुल कुमार पांडेय,किसान मोर्चा जिला मंत्री पवन कुमार पांडेय,देवेन्द्र प्रसाद दीवान,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी, भोला राजवंशी, ऋषि कपूर, कारू राम,अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुसाफिर चौधरी,संजय कुमार बंटी, मंडल उपाध्यक्ष धनंजय कुमार धन्नू, वीरेन्द्र प्रसाद,सुरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, मनीष कुमार, मंडल कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, मानदेव तूरिया,हरिनंदन राजवंशी, नवीन कुमार, सीताराम प्रसाद, रामभजन प्रसाद, राजू कुमार दर्जनों रजौली भाजपा परिवार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के प्रति आभार, धन्यवाद व्यक्त किया।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post