महिला दिवस पर महिलाओं ने थाना परिसर में महिलाओं ने काटा केक

👉

महिला दिवस पर महिलाओं ने थाना परिसर में महिलाओं ने काटा केक



विप्र.
संवाददाता

शेरघाटी (गया) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को दुनिया भर की महिलाओं के अधिकारों और उपलब्धियों का सम्मान के रूप में याद किया जाता है।दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय  महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है ये खास दिन पिछले लगभग एक सदी से मनाया जा रहा है।इस दिन दुनिया भर की महिलाओं के अधिकारों और उपलब्धियों के सम्मान के रूप में याद किया जाता है।ऐसे में इस अवसर पर शेरघाटी थाना परिसर में महिला एसआई शिवानी कुमारी एवं रागनी कुमारी समेत नेहा कुमारी, ज्योति कुमारी, मनीषा कुमारी,प्रिया कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से केक काटा 

जानकारी के मोताबिक इसकी शुरूआत 20वीं सदी में यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में बढ़ते महिला आंदोलनों के बाद किया गया।जिसका श्रेय आंदोलनजीवी महिलाओं को दिया जाता है।ये आंदोलन लगभग 116 साल पहले साल 1908 में किया गया था।दरअसल, न्यूयॉर्क शहर में हजारों की संख्या में महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर परेड निकाली थी. इस आंदोलन में ये महिलाएं महिलाओं के काम के घंटों में कमी, काम करने पर अच्छी सैलेरी और वोट डालने के अधिकार की मांग कर रही थी।तब से विश्वभर में महिला दिवस 08 मार्च को मनाया जाता है।इसकी खास वजह ये है कि इसी दिन अमेरिका के महिलाओं ने अपने अधिकारों के मांग की लड़ाई शुरू की थी।बाद में सोशलिस्ट पार्टी द्वारा इस दिन को महिला दिवस मनाने का ऐलान किया गया था।फिर इसके बाद यूरोप की महिलाओं ने भी बाद में 8 मार्च को रैलियां निकाली. इसके बाद साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने के लिए मान्यता दिया गया था।तब से यह महिला दिवस मनाया जाता रहा है।उक्त दौरान एसआई बालिस्टर राम ने महिलाओं को गिफ्ट देकर सम्मनित किया।उक्त अवसर पर जयराम सिंह,बद्री चौधरी,अभान्स कुमार,संतोष राम आदि कई महिला पुलिस कर्मी एवम पुलिस के जवान मौजूद रहे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post