महिलाओं को आत्मनिर्भर,सशक्त बनाना मोदी सरकार की प्राथमिकता-अनिल मेहता

👉

महिलाओं को आत्मनिर्भर,सशक्त बनाना मोदी सरकार की प्राथमिकता-अनिल मेहता



विप्र.
विकाश सोलंकी की रिपोर्ट रजौली 

रजौली (नवादा) विधानसभा अंतर्गत लौंद मंडल में मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन एलइडी टीवी के माध्यम से स्थानीय महिला,स्थानीय स्वंय सहायता समूह के साथ सुना गया।लाईव प्रसारण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नवादा भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।अनिल मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संबोधन शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के निमित्त नवादा जिला के विभिन्न स्थानों,मंडलों में स्थानीय महिला सेल्प ग्रुप की बहनों,पार्टी के महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सुना।कार्य शुरू होने के उपरांत महिलाओं का पंजीकरण एवं मोबाइल नंबर- 9090902024 पर मिस्ड काँल कर मोदी के प्रति समर्थन दिलवाया गया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दीनदयाल अंत्योदय योजना-नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन के अंतर्गत स्कीयम महिलाओं को एकजुट करने का देश का सबसे बड़ा प्लेटफार्म है। ये महिलाएं आत्मनिर्भर, हैं।इन्कसम,अर्निंग है सशक्त है तथा अपनी सोच रखने वाली है। इसलिए इस स्कीम से जुड़ी हुई दीदीयों के उत्थान के लिए नरेन्द्र मोदी सरकार प्रयत्नशील होकर कार्य कर रही है।पिछले 3-4 सालों में हर वर्ष महिलाओं का लेबरी फोर्स पार्टिसिपेशन बढता जा रहा है। 2019-20 में- 30% 2020-21 में-33% महिलाओं का लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट बढ़ने में मनरेगा और NRLM जैसी स्कीओम का काफी बड़ा योगदान है। मनरेगा में जहां 2014 में सिर्फ 48% महिलाओं का योगदान था,आज वह 55-56% तक पहुंच गया है। इसके अलावा NRLM जैसी स्कीम के माध्यम से महिलाओं की आय में बढोत्तरी देखने को मिल रही है। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के घरों की रजिस्ट्री भी महिलाओं के नाम पर हो रही है,जो महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। यही कारण है कि आज महिलाएं  देश की राजनीति में निर्णायक भूमिका रखती है।रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि महिलाएँ जिस नेता को अपना आर्शीवाद देगी वही इस देश का कमान भी संभालेगा। नरेन्द्र मोदी के सरकार में महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं मिशन लखपति, ड्रोन दीदी, चलाया जा रहा है।इस मौके पर जिला महामंत्री विजय पांडेय,जिला उपाध्यक्ष अनिता मेहता,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरी रानी,जिला कोषाध्यक्ष विश्वास कुमार विशु,जिला प्रवक्ता कुंदन कुमार प्रभाकर,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी,जिला मंत्री चिंता चौधरी,चंद्रिका राम,रजौली मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन,मेसकौर मंंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, अमाँवा मंडल अध्यक्ष अवधेश कुशवाहा, प्रमोद कुमार मेहता सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post