नगर पंचायत में जल निकासी के लिए 48 करोड़

👉

नगर पंचायत में जल निकासी के लिए 48 करोड़


विप्र.

नगर पंचायत से योजना पारित किया गया था

जल जमाव से निजात के लिए उप मुख्य पार्षद ने प्रस्ताव दिया था

बुडको के डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

नाला व पइन उड़ाही के लिए बना योजना

हरनौत में जलजमाव सबसे बड़ी समस्या 

शहर के लोगों को वर्षों से जल जमाव से निजात का इंतजार

एक बारिश में शहर का हालत बिगड़ जाता है

आज भी सीओ बीडीओ आवास के आगे गंदा पानी जमा है

हरनौत में जल जमाव से निजात के लिए स्थल निरीक्षण करते प्रोजेक्ट डिप्टी डायरेक्टर शैलेंद्र दुबे

नालंदा - हरनौत नगर पंचायत में जल जमाव सबसे गंभीर समस्या बनी हुई है। इससे निजात के लिए 2 मार्च को नगर पंचायत से योजना पारित किया गया था। 48 करोड़ 27 लाख 30 हजार 2 सौ रुपए की लागत से शहर को जल जमाव से निजात दिलाने की योजना बनाई गई है। जिसे धरातल पर उतारने के लिए बुडको के प्रोजेक्ट डिप्टी डायरेक्टर शैलेंद्र दुबे व उप मुख्य पार्षद गीता देवी के प्रतिनिधि सुरेश सिंह विभिन्न वार्डों में घूम-घूम प्रकालन का जायजा लिया।

    अब नगर पंचायत के लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात की उम्मीद जगने लगी है। नगर पंचायत को चालू वित्तीय वर्ष में राशि उपलब्ध करा दिया जाएगा। अंतिम रूप से मोहर लगने के बाद धरातल पर जल  जमाव से निजात के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। उपमुख पार्षद गीता देवी ने पहले सशक्त समिति की बैठक में जल जमाव से निजात दिलाने का मुद्दा उठाया  था। उसके बाद 2 मार्च को बोर्ड की बैठक में योजना को सर्व सम्मति से पारित कर दिया गया था। इसके बाद राशि के लिए विभाग को लिखा गया था। बोर्ड से पारित योजना के आधार पर गुरुवार को प्रोजेक्ट डिप्टी डायरेक्टर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। उसके बाद विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए स्थल निरीक्षण किया। इन्होंने बताया कि इसी माह राशि उपलब्ध होने की संभावना है। अंतिम रूप से मोहर लगने के बाद योजना पर काम शुरू किया जाएगा। उप मुख्य पार्षद गीता देवी के प्रतिनिधि सुरेश सिंह ने बताया कि जल जमाव से निजात के लिए नगर पंचायत से योजना पारित किया गया है। जिसके आधार पर अधिकारियों का आना शुरू हुआ है। कई वर्षों से लोगों  का इंतजार है। अब धरातल पर उतरने की उम्मीद जगी है। योजना पर काम होने के बाद शहर के लोगों को जल जमाव की समस्या से निजात मिल जाएगा .

जल जमाव सबसे बड़ी समस्या

हरनौत में जलजमाव सबसे बड़ी समस्या है। गर्मी जाड़ा, बरसात कई स्थानों पर जलजमाव रहता है। बरसात के दिनों में हर तरफ सैलाब दिखता है। कितने लोगों को घरों में नाला का पानी घुस जाता है। आज भी अंचल अधिकारी व बीडीओ के आवास के आगे नाला का गंदा पानी जमा है। कई मोहल्ले में गंदा पानी से बदबू निकल रहा है। जल जमाव से निजात में अतिक्रमण सबसे बड़ी बाधा है। चुनाव के बाद से नगर पंचायत की ओर लोगों की निगाह टिकी है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post