पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी का नवादा आगमन 24 को

👉

पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी का नवादा आगमन 24 को



विप्र.
नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का 24 फरवरी को नवादा आगमन होगा। वह आमसभा को संबोधित करेंगे। आमसभा को सफल बनाने के लिए राजद कार्यकर्ताओं की नगर के पार नवादा सद्भावना चौक के पास जिला पार्टी कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई।

अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव ने की। 

मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा ने भाग लिया। इस दौरान तेजस्वी यादव की आमसभा को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने चर्चा की गई। 

संभावित है कि आईटीआई मैदान नवादा में तेजस्वी यादव का कार्यक्रम होगा।

विश्वास यात्रा में वे नवादा आएंगे। उनके साथ पार्टी के कई वरीय नेता भी रहेंगे। 

जिलाध्यक्ष उदय यादव ने बताया कि करीब डेढ़ लाख की भीड़ इस आमसभा में पहुंचेंगी। विश्वास यात्रा का उद्देश्य पिछले 17 साल बनाम बीते 17 माह की महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को बताना होगा।

तेजस्वी यादव ने युवाओं को नैाकरी दी है। अपने वायदे को काफी हद तक पूरा किया है। 

मौके पर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम कपूर चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, उमेश शर्मा, अखिलेश सिंह, राजकुमार यादव, मो. शमीम मंसुरी, राजदेव यादव, सीताराम चौधरी, चंदन चौधरी, कौशल राय, जिला प्रवक्ता निक्की सिंह, नीलम देवी, शंभू यादव, गणेश रविदास, अशोक यादव, कैलाश यादव, कुणाल चंद्रवंशी, नितीन राय, राजेंद्र पासवान, दीपक यादव, मो. रेयाज, राजू यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post