विप्र.नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया)
जिले में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है
जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के ओड़ो गांव में जनता दल यूनाइटेड के जिला सचिव को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया। उन्हें चिंताजनक हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
ओड़ो गांव के रहने वाले जनता दल यूनाइटेड के जिला सचिव अर्जुन यादव को अपराधियो ने तीन गोली मारी है। एक गोली अर्जुन यादव के जांघ में लगी, दो गोली साइड से निकल गया। गोली मारने के बाद अपराधी आराम से चलते रहे।
अर्जुन यादव के द्वारा हल्ला किया गया तो गांव के लोग दौड़कर आए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अर्जुन यादव की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।
गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं अर्जुन यादव ने बताया कि उन्होंने गोली मारने वालों में से एक व्यक्ति को पहचान लिया है। उन्होंने बताया कि तीन की संख्या में अपराधी आए और फायरिंग करने लगे।
अर्जुन यादव ने बताया कि गांव में सरस्वती पूजा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, उसी को देखने के बाद वे अपने खेत की फसल को देखने के लिए गए थे, वहीं उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया गया।
इस बावत हिसुआ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने की बात सामने आई है। जिस व्यक्ति को गोली लगी है, उनका कोई विवाद भी चल रहा है। बताया गया है कि जांघ में गोली लगी है । उन्होंने बताया कि गोली लगी है कि नहीं लगी, इसकी भी जांच की जा रही है।
हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)