कर्पूरी ठाकुर सादगी के प्रतिमूर्ति थे - गगन : Sadagi ki Pratimurti

👉

कर्पूरी ठाकुर सादगी के प्रतिमूर्ति थे - गगन : Sadagi ki Pratimurti


विप्र।संवाददाता

रजौली (नवादा) भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि बिहार के लाल,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व डिप्टी सीएम,अतिपिछड़ा का बेटा जन-नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का काम देश के प्रधानमंत्री के रूप में विराजमान अतिपिछड़ा का बेटा नरेन्द्र मोदी ने किया है।मैं देश के यशस्वी नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि  36 प्रतिशत जो बिहार में अतिपिछड़ों की आबादी है।जो गरीबों की आवाज है. उसको सम्मानित करने का काम किया है।कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित किया। उन्होने अतिपिछड़ों को आरक्षण देने का काम किया। महिलाओं को तीन प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया।गरीब सवर्णों के लिए तीन प्रतिशत का आरक्षण देने का काम कर्पूरी ठाकुर ने किया। और प्रधानमंत्री ने गरीब सवर्णों को दस प्रतिशत का आरक्षण देने का काम किया।महिलाओं को भी नरेन्द्र मोदी ने 33 प्रतिशत का आरक्षण देकर संविधान संशोधन विधेयक पारित करवाया। कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है।प्रधानमंत्री को सलाम करता हूँ कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का काम किया है। लालू,नीतीश जो अपने आप को कर्पूरी ठाकुर का शिष्य बताते है वो आज काँग्रेस की गोद में बैठकर सत्ता की मलाई खा रहे है।कर्पूरी ठाकुर ने सदैव काँग्रेस के खिलाफ राजनीति की।जिन्होंने कर्पूरी ठाकुर के मरणोपरांत 36 वर्षों बाद भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने का काम किया है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post