विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ - Sankalp Yatra

👉

विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ - Sankalp Yatra


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

जिलाधिकारी के आदेश के आलोक में भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के विस्तृत ढ़ंग से प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं के शत-प्रतिशत पूर्णतः प्राप्त करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाना है।       

विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित प्रचार वाहन, प्रचार-प्रसार सामग्री आदि की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम के कार्यान्वयन में जिला प्रशासन के द्वारा अपेक्षित सहयोग किया जा रहा है। प्रचार वाहन की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए रोस्टर चार्ट का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम के प्रचार वाहनों की स्थानीय कार्यक्रमों के दौरान केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में राज्य सरकार एवं प्रशासनिक भागीदारी से जनता को बताना है। 

सदर प्रखंड के खंराट पंचायत इंटर विद्यालय पकरिया और केना पंचायत के बुनियादी विद्यालय केना सराय में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। दोनों स्थलों पर प्रचार वाहन से भारत सरकार की विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का आडियो/विडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। इसके अलावे विभिन्न विभागों का स्टाॅल लगाया गया था, जिसके माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। दोनों स्थलों पर काफी संख्या में स्थानीय नागरिक, जीविका दीदी आदि उपस्थित थे।विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है।


02 दिसम्बर को सदर  प्रखंड के भदोखरा पंचायत के मध्य विद्यालय भदोखरा एवं समाय पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समाय में विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। सभी स्थलों पर नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। ड्रोन के माध्यम से भी कार्यक्रम की निगरानी किया गया। प्रचार स्थल पर स्थानीय नागरिकों को अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसमें 18 से 40 वर्ष का भारतीय नागरिक योजना का लाभ ले सकते हैं। 

60 वर्ष के बाद पेंशन मिलेगी। जन धन योजना, उजाला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पीएम आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे में विस्तार से स्थानीय नागरिकों को बताया गया।

कार्यक्रम की निगरानी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी निर्धारित रोस्टर तिथि से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार संबंधित पंचायतों में कराने का निर्देश दिया गया है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post