पंचायत उप चुनाव का मतगणना शनिवार को - Panchayat

👉

पंचायत उप चुनाव का मतगणना शनिवार को - Panchayat

- डीएम- एसपी ने जारी किया संयुक्तादेश


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

पंचायत उप निर्वाचन 2023 के अवसर पर जिले के रोह प्रखंड के सिउर पंचायत में ग्राम पंचायत मुखिया एवं अकबरपुर के तेयार पंचायत में ग्राम कचहरी सरपंच के रिक्त पदों पर हुए मतदान का मतगणना दिनांक 30.12.2023 को संबंधित प्रखंड मुख्यालय स्थित मतगणना केन्द्र पर निर्धारित है। मतगणना कार्य 08ः00 बजे पूर्वा से प्रारंभ होकर परिणाम घोषणा तक जारी रहेगा। 

पंचायत उप निर्वाचन 2023 अन्तर्गत मतगणना कार्य स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। मतगणना केन्द्र प्रखंडवार निम्नवत है:-

अकबरपुर का प्रखंड सभागार अकबरपुर में तथा रोह प्रखंड का माॅडल स्कूल, घोराही, रोह में मतगणना का कार्य सम्पन्न किया जायेगा।

मतगणना कार्य स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु संबंधित प्रखंडों के मतगणना केन्द्रों पर दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं सषस्त्र बल पुलिस केन्द्र के साथ लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। विधि-व्यवस्था संधारण करने हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी दिनांक 30.12.2023 को 06ः00 बजे प्रातः से अपना-अपना स्थान ग्रहण करने का आदेश दिया गया है। मतगणना केन्द्र पर बने ड्राॅप गेट पर अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़, अनाधिकृत रूप से वाहन का प्रवेश पर रोक रखेंगे। मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष सम्पादन हेतु सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। 

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को आदेश दिया गया है कि मतगणना के आस-पास भीड़, शोर शराबा, नारेबाजी, लाउडीस्पीकर आदि पर रोक रखेंगे। मतगणना केन्द्र के अन्दर खैनी, बीड़ी, सिगरेट, दिया सलाई, लाईटर, मोबाईल, सेलफोन, गुटखा, चाकू, छुरी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इसके अतिरिक्त वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी एवं सीसीटीवी की भी व्यवस्था की गयी है, जिससे सम्पूर्ण मतगणना प्रक्रिया पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। 

दिनांक 30.12.2023 मतगणना की तिथि को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी मतगणना केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में प्रातः 06ः00 बजे से मतगणना की समाप्ति एवं अंतिम परिणाम की घोषणा के चार घंटे बाद तक धारा 144 के अन्तर्गत अनुमंडल दंडाधिकारी, रजौली द्वारा निषेधाज्ञा लागू रहेगा। सभी अंचलाधिकारी एवं सभी संबंधित थानाध्यक्ष मतगणना के तिथि को विधि-व्यवस्था संधारित रखेंगे एवं पेट्रोलिंग करेंगे। 

सिविल सर्जन द्वारा एक एम्बुलेंस, जीवन रक्षक दवाओं के साथ दो योग्य चिकित्सक एवं पर्याप्त संख्या में मेडिकल तकनीकी स्टाफ तथा नर्स की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। मतगणना स्थल पर अग्निषाम दस्ता, दंगारोधी वाहन की व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थी के समर्थकों द्वारा जुलूस, नारेवाजी आदि पर पूर्णतः रोक रहेगी। कोविड-19 से बचने हेतु मतगणना कार्य में संलग्न प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अनिवार्य रूप से मास्क तथा हैंड सेनेटाईजर का प्रयोग किया जायेगा। 

पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। नियंत्रण कक्ष में पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

मतगणना की तिथि 30.12.2023 को अनुमंडल दंडाधिकारी रजौली एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर/रजौली विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा विधि-व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखेंगे। विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में श्री उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी एवं श्री कल्याण आनंद पुलिस उपाधीक्षक (मु0) रहेंगे। मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मी ससमय अपने कर्तव्य पर उपस्थित रहकर निर्धारित कत्र्तव्य का निर्वहन करेंगे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post