महिला की गला घोंटकर हत्या, छह साल की बेटी लापता, जांच में जुटी पुलिस - Mahila ki Hatya

👉

महिला की गला घोंटकर हत्या, छह साल की बेटी लापता, जांच में जुटी पुलिस - Mahila ki Hatya


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) जिले के पकरीबरावां थाना इलाके के कुढेता गांव में महिला की हत्या कर दी गई जबकि साथ रही छह वर्ष की बच्ची लापता है। घटना रविवार की रात की बताई गई है। 

सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कांड की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। 

मृतका शिवशंकर सिंह की पत्नी किरण देवी (32 वर्ष) बताई जा रही है।

बताया जाता है कि मृतका के पति दूसरे प्रदेश में रहकर कमाई करते हैं। रात में अपनी 5- 6 साल की बच्ची मानसी के साथ घर में सोई हुई थी। सुबह में महिला का शव घर के पास पड़ा हुआ मिला। बच्ची लापता थी। घटना की रात घर में कोई और नहीं था। मृतका का पुत्र हरशु अपने दादा के साथ बारात गया हुआ था। 

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ पकरीबरावां महेश चौधरी ने जारी बयान में कहा है कि तकनीकी टीम के सहयोग से अनुसंधान शुरू किया जा रहा है। जल्द ही मामले का उद्भेदन होगा।

ग्रामीण बताते हैं कि मृतका के पति शिव शंकर सिंह सीधे साधे इंसान हैं। किरण की यह दूसरी शादी थी। पहले पति की मौत दुर्घटना में हो गई थी। मृतका का मायके शेखपुरा जिले का सिराय गांव बताया गया है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि हत्या को किसने और क्यों अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गला दबाकर हत्या की गई है। कांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को कुछ वक्त लग सकता है।

घटना के बाद से गांव के लोग सकते में हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post