जयंती पर याद किए गए भूतपूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय - Jayanti

👉

जयंती पर याद किए गए भूतपूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय - Jayanti


विप्र गया

बिहार सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी,  क्रांतिकारी नेता और बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 157वीं जयंती गया शहर के अनुग्रह नारायण रोड में मनाई गई। कांग्रेस पार्टी के बैनर तले आयोजित जयंती समारोह का शुभारंभ स्व कृष्ण बल्लभ सहाय के स्मृतिचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

पार्टी के प्रतिनिधि सह मगध प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू के अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह का संचालन सेवा दल के टिंकू गिरी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण बल्लभ सहाय का वर्ष 1920 में हुए असहयोग आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही थी। वहीं स्वामी सहजानंद सरस्वती के किसान आन्दोलन में भी काफी सक्रिय रूप से सहयोग किये थे। वक्ताओं ने कहा कि के बी सहाय को अँग्रेजी हुकूमत के समय सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान गिरफ्तार होकर महीनों जेल में रहना पड़ा था। स्व के बी सहाय बिहार के कड़क मुख्यमंत्री और कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते थे। साथ ही साथ छोटे, मंझोले,  गरीब किसान, मजदूर के हित में जमींदारी उन्मूलन कर भू हदबंदी कानून लाए थे। जिससे पूरे देश में हंगामा हो गया था। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली,  जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, रामप्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, प्रद्युम्न दुबे, श्रवण पासवान, राजेश कुमार, दामोदर गोस्वामी, विनोद उपाध्याय, उदय शंकर पालित, मोहम्मद समद, रूपेश चौधरी, अशोक राम, राहुल चंद्रवंशी, सकल देव यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post