प्रदेश महामंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

👉

प्रदेश महामंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया




विप्र.
विकाश सोंलकी की रिपोर्ट रजौली 

रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र के बजरंगबली चौक स्थित भाजपा मंडल कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा एवं क्षेत्रीय सह प्रभारी पंकज सिंह को मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन के नेतृत्व में रजौली भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला एवं अंगवस्त्र से स्वागत किया।प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हमारे नवादा जिले के लाल शहीद चंदन कुमार के प्रति दो मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने किया।मंच संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू ने किया।प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब अपनी पार्टी के संगठन को सशक्त, मजबूत बनाने की दिशा में तत्परता के साथ कार्य करे।उन्होने कहा कि आप सब भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर घर-घर जाकर आम-आवाम से संपर्क कर मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में लोगों को अवगत कराये। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से एक बार बिहार की सभी 40 सीट जीताकर अपने नेता मोदी जी को देने का काम करे। साथ ही फिर से एक बार देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाने का काम करे।क्षेत्रीय सह प्रभारी पंकज सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विस्तृत रूप से संगठन के मजबूती पर चर्चा किया। 

इस मौके पर लोकसभा प्रभारी सुबोध पासवान,जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी,पूर्व विधायक कन्हैया कुमार,जिला महामंत्री विजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नरेश वर्मा, जीतेन्द्र पासवान, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास कुमार विशु,जिला प्रवक्ता सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, वरिष्ठ नेता संजय कुमार अधिवक्ता,मेसकौर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू,महामंत्री संतोष वर्मा,सोशल मिडिया संयोजक राहुल कुमार, देवेन्द्र प्रसाद दीवान,अतिपिछड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुसाफिर चौधरी,मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह,धनंजय कुमार धन्नु,मनोज बरहपूरिया,मंडल कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार,मानदेव तूरिया,आकाश कुमार,अशोक साव,ललन कुमार दिनकर,महेश राय,रामस्वरूप यादव,राकेश कुमार,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामभजन प्रसाद,नीरज कुमार मंटू,नवीन कुमार मिंटू,गौरव कुमार भाजपा परिवार उपस्थित थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post