विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ केंद्र के योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का अभियान - भाजपाBJP

👉

विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ केंद्र के योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का अभियान - भाजपाBJP



विप्र.
गया

केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा का विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ गुरूवार की दोपहर बाद चाकंद क्षेत्र के राणापुर गांव पहुंचा। जहां पूर्व से उपस्थित रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह बेलागंज विधानसभा प्रभारी अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, बेलागंज विधानसभा संयोजक कुमार सत्यशील, पार्टी के वरिष्ट नेता सरजू ठाकुर, बेलागंज विधानसभा के सोशल मीडिया संयोजक ईo अमित पासवान, चाकंद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीत पासवान, मंडल अध्यक्ष विनोद पासवान विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का भव्य स्वागत किया। संकल्प यात्रा रथ में लगे एलईडी प्रोजेक्टर डिस्प्ले के माध्यम से उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है। सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव – गांव, घर - घर तक प्रत्येक नागरिक को मिल रहा है। संकल्प यात्रा रथ के माध्यम से जो लाभकारी योजनाओं से वंचित रह गए है उसे अभिलंब योजना का लाभ के लिए विशेष अभियान चला कर लाभार्थी सूची बनाने के लिए स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी को सरकार के निर्देशानुसार लाभार्थी सूची बनाये जाने को कहा गया है। वहीं सभा को संबोधित करते हुए बेलागंज विधानसभा प्रभारी कुमार सत्यशील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 2014 में गरीबों के लाभकारी योजना की गारंटी दी थी। वर्ष 2023 में उस गारंटी को सफल बनाने में कामयाब हुई है। उसी लाभकारी योजना की जानकारी रथ के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जा रहा है। 2023 में G20 कि शिखर सम्मेलन एवं चंद्रयान 2 के सफलता के लिए देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र भाई मोदी को बहुत बहुत धन्यवाद और आभार। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के द्वारा भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शपथ दिलाया गया।


हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post