भाजपा महिला मोर्चा का संगठनात्मक बैठक में लिया गया कई निर्णय - BJP Mahila Morcha

👉

भाजपा महिला मोर्चा का संगठनात्मक बैठक में लिया गया कई निर्णय - BJP Mahila Morcha


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा का संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी लोकसभा चुनाव में महिला शक्ति के सकारात्मक योगदान आदि पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ गुप्ता मौजूद रही। प्रदेश महामंत्री शोभा सिंह, जिला प्रभारी सह प्रदेश मंत्री सीमा पांडेय की गरिमामयी उपस्तिथिऐ में बैठक हुई। 

बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गौरी रानी तथा संचालन महामंत्री रागिनी गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदेमातरम गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। बैठक में सभी उपस्थित महिला शक्ति ने संकल्प लिया कि जिला में महिला मोर्चा का संगठन मजबूत करते हुए बूथ स्तर तक महिला का टीम सशक्त बनाऐंगे। इसके लिए सांगठनिक स्वरूप को सक्रिय करने का ठोस संकल्प लिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशिला गुप्ता ने कहा कि जिला महिला मोर्चा बढ़िया काम कर रही है, लेकिन और भी इसे मजबूती से बूथ स्तर तक सक्रिय करना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शुरू से महिलाओं को भरपूर सम्मान देने की परंपरा है। आज भाजपा ही संगठन से सरकार तक में महिला को आरक्षण देने का काम किया है, यहां तक की आज भाजपा ही देश का प्रथम नागरिक राष्ट्रपति के रूप में महिला द्रोपदी मुर्मू को बना कर महिला शक्ति को दुनिया में सम्मानित करवा रही है। हम महिलाओं का भी कर्तव्य बनता है कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते हुए फिर से नवादा में कमल खिलाना है साथ ही फिर से नरेंद्र मोदी को उभरते भारत का फिर से यशस्वी प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए नवादा में आपलोग अभी से ही पूरे जिले में लग जाएं।

आगामी लोकसभा चुनाव में जीत विकसित राष्ट्र बनाने के ठोस बुनियाद की रचना करेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि आज राष्ट्रीय स्तर पर खुशी एवं उल्लास देखने को मिल रहा है कि हम एक अरब से ज्यादा सनातनी लोगों के आराध्य प्रभु श्री राम और माँ जानकी के लिए उनका मंदिर लगभग बनकर तैयार हो गया है, जिसका 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर का उद्घाटन होना है, उसमें आप महिला शक्ति घर-घर जाकर हर घर में दीपक जलाने का आग्रह करें और हर मंदिर में उस दिन पूजा पाठ भजन किर्तन भी करें।

मौके पर उपस्थित भाजपा महिला अध्यक्ष गौरी रानी ने कहा कि हम पूरे लगन से पार्टी विस्तार करूंगी और सबको साथ लेकर पार्टी पार्टी को मजबूती प्रदान करूंगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2024 लोक सभा चुनाव में नवादा की महिला का भूमिका बढ़ चढ़ कर रहेगा। 

मौके पर भाजपा नेता सह सेवानिवृत सिविल सर्जन डॉ विमल प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता,  माधुरी बरनवाल, रागिनी गुप्ता, डॉ प्रतिभा भट्ट, बंटी सिंह, सुप्रीति कुमारी, शिवरानी केसरी, कुमकुम देवी, रेणु देवी, सोनी कुमारी  तथा मुकेश महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post