विश्व का सबसे बड़ा लिखित भारतीय संविधान को अक्षुण्ण रखने का संकल्पsankalp

👉

विश्व का सबसे बड़ा लिखित भारतीय संविधान को अक्षुण्ण रखने का संकल्पsankalp



विप्र.
 संवाददाता गया

भारतीय संविधान के 74वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गया जिला मुख्यालय के जिला पारिषद कार्यालय स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा के समक्ष भारतीय संविधान को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ गगन मिश्रा, पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि सह मगध प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व प्रदेश सचिव मनोज शर्मा, मिथिलेश शर्मा, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया,  मिथिलेश शर्मा,  सतीश शर्मा आदि आदि लोग उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रतिनिधि सह मगध प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि हर भारतीय नागरिक के लिए 26 नवम्बर का दिन  बेहद खास है और गौरवांवित महसूस करने वाला है। यही वह दिन है जब वो किताब बन कर तैयार हुई थी,  जिसने हमे आजादी और समानता के साथ जीने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि संविधान के द्वारा दिए गए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बन कर हमारा हक दिलाती हैं। वहीं  इसमें दिए मौलिक कर्त्तव्य हमे हमारी  जिम्मेदारियां भी  याद  दिलाती हैं। विधान पालिका,  कार्यपालिका और  न्यायपालिका का  क्या काम है, उनकी देश को चलाने में क्या भूमिका है,  इन सभी बातों का जिक्र संविधान में है। प्रो मिट्ठू ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जो 2 वर्ष 11 माह 18 दिन मे बन कर तैयार हुआ था। आज सत्ता में बैठे लोग भारतीय संविधान से छेड़छाड़ कर उसके प्रस्तावना से कई शब्द हटाने में मशगूल है। जो निदनीय और अशोभनीय है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post