वजीरगंज पहुंचा राहुल-अखिलेश संदेश रथ, महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - Sandesh Rath

👉

वजीरगंज पहुंचा राहुल-अखिलेश संदेश रथ, महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - Sandesh Rath


विप्र।संवाददाता

वजीरगंज(गया) राहुल -अखिलेश संदेश रथ सोमवार को वजीरगंज पहुंचने पर प्रखंड मुख्यालय के निकट महागठबंधन के नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। कांग्रेस नेता विजय कुमार मिट्ठु ने कहा कि प्रदेश के ब्रहम्र्षि समाज को भावुक संदेश पहुंचाने व कांग्रेस को तीन दशक पूर्व की स्थिति में लाने और स्थानीय समस्याओं का संकलन कर उसके निवारण के उद्ेश्य से निकला रथ तीन दिनों से जिले के गावों में घूम रहा है। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ0 कृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से निकला यह संदेश रथ स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर उनकी प्रतिमा के अनावरण मौके पर यात्रा का समापन किया जायगा। इस दरम्यान यह रथ वजीरगंज पहुंचा है जहां प्रमुख रूप से संकलित समस्याओं में तिलैया ढ़ाढ़र सिंचाई परियोजना एवं एरू स्टील प्लांट को उसी परियोजना शक्ल में चालू करवाने की प्रतिज्ञा ली गई है। रथ के स्वागत मौके पर स्थानीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामाश्रय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सतिश कुमार सिंह, राजद के दिनेश यादव, संजय पासवान, भाकपा के शम्भुशरण शर्मा, मधु सिंह, कुमार श्याम कन्हैया सहित अन्य दर्जनों महागठबंधन कार्यकत्र्ता समूह उपस्थित थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post