इमामगंज में छठ पर्व पर नदी व पोखरे की साफ-सफाई कराने में जुटा नप,टूटे घाटों का भी होने लगा निर्माण

👉

इमामगंज में छठ पर्व पर नदी व पोखरे की साफ-सफाई कराने में जुटा नप,टूटे घाटों का भी होने लगा निर्माण



विप्र.
संवाददाता

इमामगंज (गया) नगर पंचायत क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर इमामगंज नगर कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार द्वारा नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। मौके पर मुख्य पार्षद सोनम कुमारी, पति धीरज पासवान, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि भवानी सिंह, उप पार्षद उपेंद्र रजक मौजूद थे। इस दौरान नगर पंचायत के रानीगंज मोरहर नदी, बुलबुल, गड़ेरिया सूरजकुंड तलाव, इमामगंज सोरहर नदी, मगहर दुमोहान छठ घाट समेत अन्य छठ घाटों को वस्तु स्थिति को दिखा गया। वहीं इस संबंध में मुख्य पार्षद प्रतिनिधि भवानी सिंह ने बताया कि छठ पर्व को लेकर नगर करपालक अधिकारी अजय कुमार के द्वारा विभिन्न छठ घाटों को निरीक्षण किया गया है। इस दौरान उनके द्वारा छठ घाट के आसपास साफ-सफाई को जल्द करवाने का निर्देश दिया गया। कई हिस्सों में जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से घाटों को आहोर बनाकर पानी की व्यवस्था करने की निर्देश दिया गया। वहीं नदी में डाल रखने के लिए मेढ़ बनाने की बात कही। विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रतियों के सहायता के लिए टेंट लगाने एवं लाइटों की व्यवस्था करने जैसे कई दिशा नितेश दिया गया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के द्वारा सभी छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का भी कड़ी इंतजाम रहेगा। इस मौके पर वार्ड पार्षद अखिलेश कुमार दांगी, संतोष सौनडिक, विकास पाठक, सुरेश गुप्ता सहित अन्य वार्ड पार्षदों मौजूद थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post