डीएम ने सेखोदेवरा में लोकनायक को किया नमन

👉

डीएम ने सेखोदेवरा में लोकनायक को किया नमन


विप्र.
संवाददाता

नवादा जिला में लोक नायक जय प्रकाश नारायण के जन्म दिन के अवसर पर शेखोदेवरा आश्रम कौआकोल में आशुतोष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी ने जेपी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन कियू। कार्यक्रम में काफी संख्या में जेपी सेनानियों एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला तथा सर्वधर्म प्रार्थना की।शेखोदेवरा आश्रम स्थित राजेन्द्र भवन में जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किसान गोष्ठी का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम में वरीय कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को  आधुनिक तकनीक के बारे में बतलाया गया।जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से उनकी समस्याओं को बड़े धैर्य से सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया।जिलाधिकारी शेखोदेवरा आश्रम में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र का भ्रमण किया। वहां कृषि उपज बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक का अवलोकन किया, जिसमें वर्मी कम्पोस्ट,मछली पालन, बत्तक पालन आदि। इसके अलावे आधुनिक नर्सरी में आम, पपीता, केला आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया।उन्होंने प्राकृतिक खेती को नजदीक से देखा और कृषि वैज्ञानिकों को कई आवश्यक निर्देश दिया। वरीय कृषि वैज्ञानिक  रंजन कुमार ने कृषि विज्ञान केन्द्र के चारों ओर चहारदिवारी का निर्माण कराने का मांग रखा। प्रधानमंत्री अरविंद कुमार ने शेखोदेवरा आश्रम में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए अलग से फिडर लगाने का मांग किया । 

कार्यक्रम में अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, कृषि वैज्ञानिक  डॉ धनन्जय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी कौआकोल के साथ काफी संख्या में जेपी स्वतंत्रता सेनानी आदि उपस्थित थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post