देश की मीडिया नारद मुनि के वंशज, देश को अंधकार में जाने से रोकना उनका कर्तव्य - हरी सहनी

👉

देश की मीडिया नारद मुनि के वंशज, देश को अंधकार में जाने से रोकना उनका कर्तव्य - हरी सहनी


विप्र. संवाददाता गया

गया के परिसदन भवन में बिहार विधान परिषद के प्रतिपक्ष के नेता हरी सहनी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री निरकुश और तानाशाह शासन चला रही है। वह खुद चक्रव्यूह में फंसी हुई है। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि हम अब क्या करें। जब वह हम लोग के साथ थे तो रामराज की कल्पना करते थे। लेकिन जैसे ही वह राजद के गोदी में गए उनका शासन निरंकुश और तानाशाह हो गई। सरकार में मुख्यमंत्री कोई और हैं और सत्ता किसी के हाथो चल रही है। आपने देखा कि जाति आधारित जनगणना रिपोर्ट में कितनी सच्चाई है। लोग अचंभित है, हैरान है कि हमारी जाति की जनसंख्या कम कैसे हो गई। जबकि हमारी संख्या इससे अधिक होगा। कई जाति के लोग रोड पर उतर आई है। उन्होंने मीडिया से कहा कि आप लोग नारद मुनि के वंशज हैं ब्रम्हांड में कुछ भी अनहोनी होने वाला रहता था तो मुनि बैचेन हो जाते थे और सुधारने का प्रयास करते थे। आप लोग भी अपने कर्तव्य को संभालते हुए देश को बचाए। प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद हरी मांझी, भाजपा जिला अध्यक्ष के साथ कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post