भाजपा के 'सम्राट' ने दिलमणि देवी दिलाई पार्टी की सदस्यता - Dilmani Devi in BJP again!

👉

भाजपा के 'सम्राट' ने दिलमणि देवी दिलाई पार्टी की सदस्यता - Dilmani Devi in BJP again!

राज्य ब्यूरो विप्र, पटना


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी पर उनकी पुत्रवधू दिलमणि देवी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर विधान मंडलदल के नेता विजय सिन्हा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे समेत अन्य नेताओं ने दल में स्वागत किया। 

बापू सभागार में आयोजित जयंती कार्यक्रम में दिलमणि देवी ने घर वापसी कीI 

बता दें कि भाजपा ने 2015 में विधानसभा चुनाव भीष्मपितामह के पुत्रवधू का टिकट काट दिया था। दिलमणि तब भाजपा का सीटिंग विधायक थीं। उन्होंने भाजपा पर सीधे तौर पर धोखा देने का आरोप लगाया था। आहत होकर दिलमणि ने जदयू का दामन थाम लिया था।

 इसके बाद कैलाशपति मिश्र की पुत्रवधू को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू में बुलाकर राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया था।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post