अनियंत्रित हाईवा के चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घंटो मुख्य मार्ग को जाम

👉

अनियंत्रित हाईवा के चपेट में आने से 30 वर्षीय महिला की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घंटो मुख्य मार्ग को जाम



विप्र.
 संवाददाता गया

शुक्रवार की देर शाम गया पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले के चाकंद थाना क्षेत्र के चाकंद स्टेशन बाजार में एक अनियंत्रित हाईब के चपेट में आ जाने से एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने गया पटना राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंच चाकंद थाना की पुलिस, स्थानीय मुखिया, सरपंच सहित स्थानीय सामाजिक कार्यकर्तों के प्रयास से लगभग एक घंटे बाद जाम को हटाया गया। वहीं स्थानीय मुखिया द्वारा कबीर अंतेष्ठी की राशि दी गई।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि चाकंद स्टेशन बाजार निवासी साहेब मिस्त्री की 30 वर्षीय माधुरी देवी देर शाम मंदिर से पूजा कर अपने घर वापस लौट रही थी। उसी दौरान एक टैक्टर से ओभरटेक करने के चक्कर में एक हाईवा ने महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना से अक्रोशित स्थानीय लोगों ने गया पटना राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंच चाकंद थाना की पुलिस ने अक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर जाम कर रहे लोग मुख्य सड़क मार्ग पर हाईवा को नियंत्रित करने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा की मांग को लेकर शव के साथ सड़क पर डटे रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला माधुरी देवी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के नदिआइन गांव निवासी धर्मेंद्र मिस्त्री की पत्नी है। जो दुर्गा पूजा के अवसर पर चाकंद स्टेशन बाजार स्थित अपनी मायके आई थी। शुक्रवार की शाम मंदिर से पूजा कर लौटने के दौरान अनियंत्रित हाईवा के चपेट में आ गई। जिससे उक्त महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चाकंद थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह, स्थानीय मुखिया सुभाष कुमार बाबू, सरपंच मुकेश कुमार, युवा जदयू नेता चंदन शेखर आदि लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाया। तब जाकर मुख्य सड़क मार्ग पर यातायात नियंत्रण हुआ। स्थानीय मुखिया सुभाष कुमार बाबू के द्वारा मृतक के परिजनों को कबीर अंतेष्टि योजना के तहत राशि दी गई। वहीं मुखिया ने सरकारी स्तर से मिलने वाली हर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post