गया पहुंची महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध का दर्शन कर किया नमन

👉

गया पहुंची महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध का दर्शन कर किया नमन


विप्र.
प्रभात कुमार मिश्रा, गयाजी

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार शुक्रवार को गया पहुंची। जहां उनका स्वागत जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के द्वारा अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया गया। गया एयरपोर्ट पर आगमन के बाद राष्ट्रपति सबसे पहले महाबोधि मंदिर  के लिए रवाना हुई। जहां पहुंचकर महामहिम ई-रिक्शा से भगवान बुद्ध के दर्शन करने के लिए महाबोधि मंदिर पहुंची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तय कार्यक्रम के तहत करीब आधे घंटे तक बोधगया में रूकने के बाद दक्षिण विहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के लिए रवाना हो गई। जहां गया - पंचानपुर सड़क मार्ग पर स्थित दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में अपने तय समय तक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां बताते चलें कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गया के टिकारी अनुमंडल क्षेत्र के गया पंचानपुर सड़क मार्ग पर स्थित 

साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने बतौर मुख्य अतिथि के में आई हैं। ज्ञात हो कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आई हुई हैं। उसी दौरा गया स्थित साउथ बिहार सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहली बार कोई राष्ट्रपति की उपस्थिति को लेकर बिहार सरकार के निर्देश पर गया जिला प्रशासन द्वारा गया एयरपोर्ट से बोधगया एवं टिकारी तक सड़क किनारे बैरिकेडिंग करा दिया गया है। गया प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट पर रखा गया है। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात हैं।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post