सरकार की योजनाओं को आम जनों तक पहुंचाना जनसंवाद का उद्देष्य: जिलाधिकारी - Govt. Plannings

👉

सरकार की योजनाओं को आम जनों तक पहुंचाना जनसंवाद का उद्देष्य: जिलाधिकारी - Govt. Plannings

- जिले के कई स्थानों पर आयोजित हुआ जनसंवाद कार्यक्रम, उपस्थित रहे जिले के आलाधिकारी 


विप्र टीम. नवादा 

लोक कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के संबंध में आम जनों को जानकारी प्रदान करने एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए नवादा प्रखंड के आंती नारदीगंज प्रखंड में परमा पंचायत के पनछेका में जनसंवाद आयोजित हुआ। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने कहा कि यह सरकार का अभिनव कार्यक्रम है। इसके माध्यम से सरकार की कल्याणकारी और विकास योजनाओं की जानकारी आपलोगों को दी जा रही है। देखा जाता है कि जानकारी के अभाव में स्थानीय नागरिक सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे कार्यालय में प्रतिदिन स्थानीय नागरिक आकर मिलते हैं और अपनी समस्या के बारे में बताते हैं, जिसका तत्काल निवारण करने का प्रयास किया जाता है। प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को जनता दरबार के माध्यम से भी नागरिकों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है। सरकार के मार्गदर्षन में यह जन संवाद कार्य चल रहा है। जिसमें नागरिकों से सुझाव प्राप्त किया जाता है। इसका का मुख्य उद्देश्य है सरकार की योजनाओं का आम जनों तक पहुंचाना। 

एसपी अम्बरीष कुमार राहुल ने कहा कि थाना में षिकायत प्राप्त होने पर उसका रिसीविंग लेना अनिवार्य है। यदि एफआईआर नहीं लिया जाता है या रिसीविंग नहीं दिया जाता है तो वरीय पदाधिकारी को सूचित कर सकते हैं। सभी थानों में एफआईआर का निषुल्क प्रति मिलेगा। 112 नम्बर डायल कर पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। एक-दो महीने में ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुविधा प्रदान की जाएगी। महिलाओं के लिए प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां महिलाएं अपना शिकायत आसानी से दर्ज करा सकती हैं। शिकायतों पर त्वरित निष्पादन किया जाता है। दोनों स्थल पर मंच का संचालन सदर एसडीएम अखिलेश कुमार द्वारा किया गया। 21 सितंबर को मेसकौर प्रखंड के रसलपुरा पंचायत सरकार भवन और सिरदला प्रखंड के पंचायत सरकार भवन बड़गांव में जनसंवाद आयोजित होगा। जिसकी तैयारी प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि के द्वारा पूर्ण हो गयी है। इधर, जिले के कौआकोल, मेसकौर, सिरदला आदि प्रखंडों में भी जनसंवाद का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post