अंधरवारी गांव में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन - Jan Samvad

👉

अंधरवारी गांव में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन - Jan Samvad

रजौली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट। 


रजौली (नवादा)
डीएम आशुतोष कुमार वर्मा के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के अंधरवारी पंचायत के पंचायत भवन में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे  रजौली प्रखंड के सभी पदाधिकारी मौजूद थे। सीडीपीओ और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्रम प्रबंधन पदाधिकारी ट्रेनिग में शामिल रहने के कारण उपस्थित नही हो सके।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल मिस्त्री ने बताया कि बिहार सरकार की अन्य कई योजना है इसके बारे में जन संवाद कर लोगों को विस्तार से बताया गया। मुख्य रूप से ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाई जाने वाली योजना के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार योजना, मनरेगा द्वारा मनरेगा से संचालित होने वाली योजना जैसे पशु सेड, तालाब, मिट्टी भराई, और जिविका से भी जुड़ी योजना जैसे जीविका सतात्कोपर्जन पर बात किया गया। सामाजिक सुरक्षा के तहत जितने भी स्कीम है,उसके बारे में भी जानकारी दिया गया। सामाजिक सुरक्षा में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री निशक्त प्रोत्साहन योजना के बारे में भी जानकारी दिया गया। मुसलीम तलाक शुदा योजना, बिहार सताब्दी कामगार योजना, के बारे में भी जानकारी दिया गया। 


मौके पर सीओ अनिल कुमार,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी राजन कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, आवास पर्यवेक्षक मनीष कुमार,जीविका बीपीएम मनीष कुमार, जीविका सीएलएफ रेखा देवी, मनरेगा पीओ नीरज त्रिवेदी, पशु चिकित्सक पदाधिकारी अंधरवारी डॉ राजेश कुमार कृषि समन्वयक धनंजय कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी शरंजय बाल विकास परियोजना महिला पर्यवेक्षक कुमारी शीला पीएचइडी कर्मचारी रामाश्रेष्ठ राय अंधरवारी पंचायत मुखिया विनोद कुमार पंचायत रोजगार सेवक रवि रंजन कुमार प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बब्लू यादव सहित कई विभाग के अधिकारी एव ग्रामीण उपस्थित थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post