अपना एक- एक वोट सशक्त भारत,समृद्ध भारत,विकसित भारत बनाने की दिशा में करे-गगन : Ek Vote, Sashakt Bharat

👉

अपना एक- एक वोट सशक्त भारत,समृद्ध भारत,विकसित भारत बनाने की दिशा में करे-गगन : Ek Vote, Sashakt Bharat


विप्र संवाददाता,रजौली (नवादा)
मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने जिलाध्यक्ष अनिल मेहता एवं नवनियुक्त जिला पदाधिकारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मंच संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू ने किया। प्रखंड क्षेत्र के रजौली बाजार स्थित ठाकुरवाड़ी में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय बैठक समपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रजौली भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने किया। मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि आज की विधानसभा स्तरीय बैठक पार्टी के कार्यक्रम के तहत वोटर चेतना महाअभियान के मद्देनजर आयोजित की गई। 

जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने रजौली विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं को वोटर चेतना जागरूकता अभियान के विषय में विस्तृत रूप से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि आप सब सम्मानित कार्यकर्ता रजौली विधानसभा में घर-घर, हर बूथ पर जाकर वोट या मतदान के महत्व के विषय में आम-आवाम को अवगत कराने का निवेदन किया। एक-एक वोट के महत्व को हम-सबों को समझना अति आवश्यक है। आम-जनों से अपील करे कि आप अपना एक-एक वोट आने वाले चुनाव में भाजपा एवं  मोदी सरकार को देने का काम करे जो आपके देश का नाम विश्व के पटल पर स्थापित करे। साथ ही समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े आम-जनमानस के उत्थान के प्रति सदैव समर्पित रहे ऐसी सरकार को हम-सब अपना एक-एक कीमती वोट देने का काम करे। विधानसभा प्रभारी सतीश सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से एक बार मोदी सरकार, फिर से एक बार भाजपा सरकार के संकल्प के साथ हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्य करना है।  


इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडेय,जिला उपाध्यक्ष सतीश सिन्हा, जितेन्द्र पासवान, जिला मंत्री अनिता मेहता,इंदू देवी,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी,वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय कुमार अधिवक्ता,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार,मेसकौर जिला परिषद सदस्य सरोज राजवंशी,अमाँवा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, सुनील मिस्त्री, अवधेश कुशवाहा, सहदेव वर्मा,महामंत्री संतोष वर्मा, पवन कुमार पांडेय,मुसाफिर चौधरी, संजय कुमार बंटी सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post