10 सितंबर को सीतामढ़ी में सुभासपा करेगी महारैली

👉

10 सितंबर को सीतामढ़ी में सुभासपा करेगी महारैली



विप्र. मेसकौर ( नवादा )1857 के क्रांति में रजवार समाज के योद्धाओ को सम्मान दिलाने के लिए सुभासपा 10 सितंबर को जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी में महारैली करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के गांव गांव जाकर रजवार समाज के बीच जागरूकता अभियान चलाया।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर, बिहार प्रदेश महिला अध्यक्ष अंजली राजभर ,प्रदेश प्रवक्ता शशि कुमार भारती, प्रदेश सचिव आमोद यादव, प्रदेश युवा मंच के सचिव नवलेश मंडल के अलावे कई कर्जकर्ताओं ने रजवार समाज में जागरूकता अभियान चला कर  लोगों को जागृत किया।

पार्टी के प्रदेश महिला अध्यक्षा अंजली कुमारी ने बताया कि 1857 में रजवार समाज के तीन महापुरुषों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ते-लड़ते वीरता को प्राप्त कर लिया।लेकिन आज तक उन तीनों पुरुषों को सम्मान नहीं मिला। हम सभी सीतामढ़ी से रजवार समाज अपने अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। वही समाजसेवी उपेंद्र राजवंशी ने बताया कि सीतामढ़ी में 1857 के तीन वीर सपूत जवाहर रजवार ,फतेह रजवार एवं इतवारी रजवार के मूर्ति का निर्माण लगभग 10 वर्ष पहले ही करवा दिया गया है। लेकिन आज तक मूर्ति का अनावरण नहीं हो सका। हम रजवार समाज के लोग चाहते हैं की मूर्ति का अनावरण कोई बड़े स्तर के नेता करें। एवं हमारे समाज के तीनों व्यक्तियों को राजकीय और राष्ट्रीय सम्मान मिले। लोगों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर ने बताया कि 10 सितंबर को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सीतामढ़ी आ रहे हैं। आप सभी रजवार समाज के लोग बड़े संख्या में उपस्थित होकर ओमप्रकाश राजभर की बातों को सुने एवं हम सभी एक साथ मिलकर अपने समाज के वीर योद्धा को सम्मान दिलाने के अधिकार की लड़ाई लड़े। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले से लेकर प्रदेश के कई भिन्न-भिन्न गांव में जाकर रजवार समाज के लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। मौके पर उपस्थित नवादा जिला अध्यक्ष अनुज राजवंशी, विजय राजवंशी सहित कई दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post