संस्कृति संस्कार समाज सेवा में महिलाओं का योगदान सर्वोपरि : संत नागेन्द्र दास

👉

संस्कृति संस्कार समाज सेवा में महिलाओं का योगदान सर्वोपरि : संत नागेन्द्र दास


विप्र.रजौली(नवादा) 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रजौली के  डुमरकोल स्थित लाल बाबा मठ में 11 महिलाओं को समाज में बेहतरीन सेवा कार्य करने पर अंगवस्त्र, मिष्ठान व पुष्प की माला पहना कर किया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रजौली के  डुमरकोल स्थित लाल बाबा मठ परिसर में संतपति स्वामी शिवनारायण चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजी०) के मैनेजिंग ट्रस्टी संत नागेन्द्र दास के द्वारा समाज में बेहतरीन सेवा कार्य करने वाली 11 महिलाओं को पुष्प की माला पहना कर उन्हें अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए ट्रस्टी संत नागेन्द्र दास ने कहा कि हमारे देश की ऋषि संत परम्परा के अनुरूप समाज में आपसी सौहार्दपण को अक्षुण्ण बनाए रखने में महिलाओं का योगदान भी हर काल में हर युग में श्रेष्ठ रहा है।

आज के दिन को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के नाम से जाना जाता है। आज के दिन पूरे विश्व में महिलाओं को समर्पित बहुआयामी कार्यक्रमों में भिन्न-भिन्न स्थानों में, विभिन्न संगठनों द्वारा आयोजित सम्मानित किए जाते हैं। इसी को लेकर संतपति स्वामी शिवनारायण चैरिटेबल ट्रस्ट पंजी० ने भी महिलाओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया है। इस कार्यक्रम को आयोजित करने के पीछे मुख्य उद्देश्य यही है कि हमें समाज में महिलाओं के प्रति व्याप्त गलत धारणाओं को समूल नष्ट करना है और उन्हें भी पढ़ाई में, रोजगार में, सेवा में बराबरी का हक देने की मुहिम चलानी है। आज भी गांवों के अन्दर बच्चियों को ज्यादा पढ़ाई से वंचित रखा जाता है,ऐसी अवधारणा को समूल नष्ट करना है।

लाल बाबा मठ परिसर की महिला प्रमुख सुश्री अनीता भंडारी ने बताया कि कुम्हरूआ गांव की समाजसेविका  कैली देवी की विशिष्ट उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संत नागेन्द्र दास ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद महिला मंडल ने कीर्तन दरबार सजाया। महाशिवरात्रि का पर्व होने के कारण पुजारी रामाशीष बुधन बाबा अध्यक्ष केदार प्रसाद,सह पुजारी मनीष कुमार भी उपस्थित रहे। महिला मंडल ने एक से बढ़कर एक भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम की समाप्ति पर युवा समाज सेवी गुडडू कुमार पंडित ने सामाजिक भोज-भंडारे में अपनी सेवाएं दी। 

मौके पर गिरजा देवी, विदवा देवी, कौशिल्या देवी,कजरी देवी, सुशीला देवी, बत्सवा देवी, कुन्ती देवी, बिमला देवी, मतली देवी, उर्मिला देवी आदि उपस्थित थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post