लाभार्थी संपर्क अभियान की सफलता को ले भाजपा कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, अबकी बार चार सौ पार को साकार करने का लिया संकल्प

👉

लाभार्थी संपर्क अभियान की सफलता को ले भाजपा कार्यकर्ताओं ने कसी कमर, अबकी बार चार सौ पार को साकार करने का लिया संकल्प


विप्र.
नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) जिले के वारिसलीगंज जिला परिषद डाकबंगला में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर मंडल तथा पूर्वी एवम पश्चिमी प्रखंड मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार ने लाभार्थी संपर्क अभियान की विस्तार से चर्चा किया। 

उन्होंने भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा को लाभार्थी संपर्क अभियान का नगर मंडल संयोजक बनाए जाने की जानकारी दी। भाजपा के जिला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा ने 11 मार्च तक चलाए जाने वाले लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने पर बल दिया। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सह लाभार्थी  संपर्क अभियान के नगर मंडल संयोजक अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा ने हरेक बूथ पर जाकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें विकसित भारत के लिए भाजपा को वोट देने के लिए तैयार करने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। उन्होंने सरल एप पर लाभार्थियों के साथ संपर्क अभियान की तस्वीर भी तुरंत लोड करने का पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया ताकि अभियांन को प्रधानमंत्री तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देख सकें। वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामसुंदर सिंह ने लाभार्थी संपर्क अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

बरीय भाजपा नेता देवाश्रय सिंह ने कार्यकर्ताओं को मिल जुलकर फिर से केंद्र में भाजपा सरकार बनाने के लिए जुट जाने का अनुरोध किया। भाजपा नेता महेश भाई पटेल ने अबकी बार चार सौ पार के लक्ष्य को ध्यान में रखकर लोकसभा चुनाव में काम करने का संकल्प दोहराया। 

वारिसलीगंज विधानसभा विस्तारक कुंदन कुमार कुसुम ने भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए जी जान से जुट जाने का पार्टी जनों से निवेदन किया।

इस अवसर नगर मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार, नगर प्रभारी रंजन कुमार, पश्चिमी प्रखंड मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार, संतोष शर्मा, मुकेश कुमार, उपेंद्र सिंह, चंदन कुमार, मीरा देवी, शत्रुपा देवी, संगीता देवी, देवी, सुनैना देवी, मोनिका देवी आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किया।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post