रजौली, पकरीबरांवा के बाद अब हिसुआ में अफीम की खेती को किया गया नष्ट

👉

रजौली, पकरीबरांवा के बाद अब हिसुआ में अफीम की खेती को किया गया नष्ट


विप्र.
 नवादा(रवीन्द्र नाथ भैया) जिले में अफीम की खेती का दायरे का विस्तार हो रहा । पहले यह रजौली, सिरदला व कौआकोल के जंगलों तक सिमित था लेकिन अब इसका विस्तार पकरीबरांवा व हिसुआ थाना क्षेत्रों में हो चुका है। वैसे पुलिस अबतक रजौली के तीन व पकरीबरांवा के एक स्थानों पर करीब दो बिग हे में लगी अफीम की खेती को नष्ट कर चुकी है। 

दूसरी ओर हिसुआ थाना क्षेत्र के बस्तीबिगहा में प्रयोग के तौर पर करीब 05 डिस मिल में लगी अफीम की लहलहाती फसल को नष्ट कर दिया। 

जिले में आजादी के पूर्व व्यापक पैमाने पर अफीम की खेती की जाती थी। सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाये जाने के बाद इसका स्थान गांजे की खेती ने ले लिया चोरी छिपे आज भी जारी है। 

जिले में वर्ष 90 के दशक में नक्सलियों के द्वारा रजौली थाना क्षेत्र के जंगलों में अफीम की खेती आरंभ की गयी। जिसका पर्दाफाश भैया जी पत्रकार ने किया था। तब तत्कालीन एसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में छापामारी कर करीब पचीस एकड़ भूमि में लगे अफीम की खेती को नष्ट कर एक किर्तिमान स्थापित किया गया था। 

अब जब हिसुआ में विस्तार हुआ है तो पुलिस के कान खड़े हुए हैं तथा भूस्वामी का पता लगाने में जुट गयी है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post