प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग विज्ञान मेला में बजवारा विद्यालय को मिला प्रथम स्थान, कौआकोल को दूसरा स्थान

👉

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग विज्ञान मेला में बजवारा विद्यालय को मिला प्रथम स्थान, कौआकोल को दूसरा स्थान


विप्र.
नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

कक्षा 6 से 8 के विज्ञान विषय के पाठ्य पुस्तक के अनुरूप सीखने के प्रतिफल पर आधारित प्रोजेक्ट बेस्ट लर्निंग अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन शुक्रवार को जिला शिक्षा एवम प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। जिले के सभी प्रखंडों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जहां विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मॉडल को प्रदर्शित किया गया। 

बताते चलें कि इस कार्यक्रम का आयोजन राज्य शिक्षा शोध संस्थान के तत्वाधान में कराया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रायोगिक समझ को विकसित करना है। 

कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर प्रखंड डाइट नवादा के प्राचार्य विनय कुमार सिंह चौधरी के द्वारा किया गया। मौके पर निर्णायक मंडल के सदस्यगण आदि उपस्थित रहे। 

बच्चों के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मॉडल का निरीक्षण निर्णायक मंडल के द्वारा कर सर्वश्रेष्ठ मॉडल के लिए दो विद्यालयों का चयन किया गया, जिसमे प्रथम स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बजवारा एवम द्वितीय स्थान मध्य विद्यालय कौआकोल को दिया गया।

डायट नवादा के व्याख्याता राकेश कुमार ने अपने संबोधन में बच्चों को विज्ञान की समझ एवं उससे हमारे भविष्य एवं देश का कैसे निर्माण हो सकता है आदि बातों को बताया। 

उन्होंने कहा की यदि शिक्षक अपने पूरे मनोबल से प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निग प्रोग्राम के साथ काम करेंगे तो बच्चों के भविष्य को बदलने से कोई नहीं रोक सकता है। 

आज के बच्चे जिस तरह से क्रियात्मक चीजों को समझते हैं उन्हें इस तरह का अध्यापन भी करवाना शिक्षकों का मुख्य दायित्व है। बच्चों को उनके प्रोजेक्ट निर्माण के लिए उत्साह बढ़ाने का कार्य उपस्थित लोगों के द्वारा किया गया।

चयनित विद्यालय अब अपने विज्ञान प्रोजेक्ट का प्रदर्शन राज्य स्तर पर पटना में करेंगे। जिला निर्णायक टीम के द्वारा चयनित विद्यालय को राज्य स्तर पर अच्छे प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। 

इस प्रोग्राम में बजवारा विद्यालय के विज्ञान शिक्षक गणेश कुमार सिंह का काफी योगदान रहा। 

चयनित विद्यालय के बच्चों में आरुषि कुमारी ,शोभा कुमारी ,प्रीति कुमारी, पंकज कुमार तथा कौआकोल विद्यालय के चयनित बच्चो में तंजील ताज, सूरज कुमार ,अमन कुमार ,प्रिंसी शर्मा, सिमरन शर्मा को मेडल पहनाकर तथा  विद्यालय को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बजवारा को जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय के पूर्व प्रभारी सरयुग प्रसाद एवम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बिंदु कुमारी ने भी सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post