बिहार विधानसभा में एनडीए की नीतीश सरकार द्वारा विश्वास मत प्राप्त करने पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

👉

बिहार विधानसभा में एनडीए की नीतीश सरकार द्वारा विश्वास मत प्राप्त करने पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल


विप्र.
नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

बिहार विधान सभा में एनडीए की नीतीश सरकार द्वारा सोमवार को विश्वास मत प्राप्त करने पर जिले और खासकर वारिसलीगंज प्रखंड तथा नगर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, गुलाल लगाकर तथा आतिश बाजी कर खुशी प्रकट कर रहे हैं। 

दूसरी ओर, जद (यू ), हम, लोजपा (रा ) तथा रालोजपा के कार्यकर्ता भी बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार को बहुमत प्राप्त होने पर एक साथ होली और दीवाली मना रहे हैं। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद गौरव,  जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल मेहता, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, जिला महामंत्री विजय कुमार पांडेय, शैलेंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता चंद्रमौलि शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार, आईटी सेल जिला संयोजक तेजस सिन्हा, 

पूर्व जिला पार्षद अखिलेश सिंह, युवा नेता श्रवण सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार राय, मुखिया राजकुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, ई. रामसकल सिंह, श्यामसुंदर सिंह, किसान मोर्चा के आल्हा बहादुर सिंह, सहकारिता मंच के श्रीकांत प्रसाद बमबम, बुद्धिजीवी मंच के संजय कुमार मंगल, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल कुमार सोनू, प्रियरंजन श्रीनिवास,

प्रखंड अध्यक्ष चन्दन कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष सुमन कुमार, शम्भु कुमार मुन्ना, संजीव कुमार दीपू, रंजन कुमार, कंचन कुमार, दिलीप कुमार, उमेश कुमार वर्मा आदि ने बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के बहुमत साबित करने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा को हार्दिक बधाई दी है। 

वहीं जद (यू) के पूर्व विधायक प्रदीप कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा, अजय कुमार राय, हम के जिला उपाध्यक्ष सनोज साव, महामंत्री दीनदयाल भगत, प्रखंड अध्यक्ष विजय मांझी, विक्रम कुमार, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष श्रवण पासवान, जिला महामंत्री मंजू सिन्हा, रालोजपा नेता सियाराम सिंह आदि ने बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के विश्वास मत हासिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। 

साथ ही, पांच बार जीत दर्ज कराने वाली नवादा जिला के वारिसलीगंज की एनडीए की एक मात्र विधायक तथा मगध प्रमंडल की एक मात्र लोकप्रिय महिला विधायक अरुणा देवी को मंत्रिमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की फिर से अपनी मांग दुहरायी है। 

गौरतलब है कि सोमवार को बिहार विधानसभा में विश्वास मत के दौरान नीतीश सरकार को 122 के बदले 129 मत प्राप्त हुए। विपक्ष महागठबंधन के वॉक आउट करने से विपक्ष में शून्य मत प्राप्त हुआ।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post