राजनीतिज्ञ और समाजसेवी डॉ. जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन, दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार

👉

राजनीतिज्ञ और समाजसेवी डॉ. जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन, दिल्ली में हुआ अंतिम संस्कार


विप्र.
नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

राजनीतिज्ञ और समाजसेवी डॉ. जनार्दन प्रसाद सिंह का निधन हो गया। दिल्ली में शनिवार 24 फरवरी 2024 को उनका निधन हुआ। वे 71 वर्ष के थे। 

जिले के नरहट गांव उनका पैतृक आवास था। पूर्व मंत्री स्व. आदित्य सिंह के चचेरे भाई डॉ. जनार्दन काफी मृदुभाषी थे। हर किसी को अपना बना लेना उनकी  स्वाभाविक आदत थी। देश के कई बड़े राजनीतिक-सामाजिक हस्तियों से उनकी निकटता थी। 

लंबे समय से दिल्ली में निवास कर रहे थे। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। हृदय रोग तो था ही कुछ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित हो गए थे। 

उनके निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार 25 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। 

अपने पीछे 3 पुत्रियों और पत्नी को छोड़ गए। 

उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए लोधी उद्यान में रखा गया था। बाद में दयानंद मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया।

हिसुआ विधायक नीतू कुमारी, पूर्व विधायक अनील सिंह, नवादा के पूर्व अपर समाहर्ता राम इकबाल शर्मा, जदयू नेता अजय कुमार रविकांत, अनिल भारद्वाज, पत्रकार रवीन्द्र नाथ भैया, वरुणेंद्र कुमार, डॉ. अशोक कुमार प्रियदर्शी, मनोज कुमार,सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर दुख जताया है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post