अशोक महतो का हसुआ में किया गया भव्य स्वागत

👉

अशोक महतो का हसुआ में किया गया भव्य स्वागत



विप्र.
नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) अशोक महतो उर्फ साधु जी का जिले के हसुआ शहर में उनके समर्थकों नें आगमन पर जोरदार स्वागत किया।

बता दें कि अशोक महतो ऊर्फ साधु जी पिछले कई वर्षों से जेल में बंद थे। जेल की सजा पूरी काटने के बाद सरकार के द्वारा उन्हें रिहा किया गया। जेल से रिहाई के बाद वे अपने समर्थकों के बीच लगातार जाकर उनके कुशल क्षेम ले रहे हैं। नवादा सहित नालंदा एवं शेखपुरा जिला में उनकी काफी लोकप्रियता है। इन तीनों जिलों में उनके चाहने वालों की काफी संख्या है। वे अपने समर्थकों के भावनाओं का ख्याल करते हुए जेल से रिहाई के बाद हर दिन कहीं ना कहीं जाकर अपने समर्थकों का हाल-चाल ले रहे हैं। 

इसी कड़ी में हसुआ आगमन पर विश्व शांति चौक पर पैक्स अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा के अगुआई में जोरदार स्वागत किया गया।

 इस दौरान मुसाफिर कुशवाहा,दिनेश कुमार, सुभाष कुमार सुमन, अंकित कुमार, सम्राट सुजीत कुशवाहा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post