अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुबई में सम्मानित किये गये रविकान्त - Ravikant ko Samman

👉

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दुबई में सम्मानित किये गये रविकान्त - Ravikant ko Samman

- उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए मिला भारत गौरव अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया)
जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के  रविकांत पूनम बीएड कॉलेज दोसुत के सचिव अजय कुमार रविकांत को यूनाइटेड अरब अमिरात (दुबाई) ने अंतर्राष्ट्रीय एकीकरण पर आर्थिक विकास के लिए भारत गौरव अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

श्री रविकांत को सम्मानित किये जाने के बाद जिले के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। 

18 जनवरी 2024 को दुबई के होटल हॉलिडे में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

बताया जाता है विकास के लिए आदर्श योगदान को लेकर यह सम्मान दिया गया। यह आयोजन वाणिज्य उद्योग मंच व आर्थिक विकास मंच के तत्वाधान में किया गया। श्री रविकांत को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिये जाने को लेकर यह सम्मान मिला है। शिक्षा के क्षेत्र में इनके द्वारा अभूतपूर्व कार्य किये जाने व प्रयासरत रहने को लेकर यह सम्मान दिया गया।

उन्होंने बताया कि जो लोग दूर जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करते हैं, उन्हें घर में ही उच्च शिक्षा का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बाहर जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने से बचने का आहवान किया। समाजिक क्षेत्र में उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए उनको यह अवार्ड मिला है। 

बता दें कि छह माह पूर्व भी उन्हें बैंकॉक में सम्मानित किया गया था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले को गौरवांवित करने वाले श्री रविकांत को लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post