डीएम ने किया निःसहायों के बीच कम्बल का वितरण - Kambal Vitran

👉

डीएम ने किया निःसहायों के बीच कम्बल का वितरण - Kambal Vitran


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

भीषण ठंड को देखते हुए जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा के द्वारा सदर प्रखंड के आंती पंचायत अंतर्गत (अतौआ) गंगटी मुसहरी टोला में, 40 से अधिक कंबल वितरण किया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सर्दी का प्रकोप इन दिनों लोगों को झेलना पड़ रहा है। रात में हालात और भी ज्यादा खराब हो रही है। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव को कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने 40 गरीबों, बुजुर्गाें और असहाय लोगों (सुहागी देवी, समुन्द्री देवी, राधा देवी, अरूणा देवी, सुखलाल मांझी, धनवंती देवी, जीतन मांझी, अशोक मांझी, दासो राम एवं अन्य) के बीच कल देर रात जाकर सर्दी से ठिठुरते लोगों को कंबल ओढ़ाकर राहत प्रदान किया। कंबल पाने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं  थी । 


जिला पदाधिकारी द्वारा दिये गये कंबल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट दिख रहे थे। उन्होंनेे बताया कि गरीब के चेहरे में खुशी देख कर आत्म संतुष्टि होती है।

इस अवसर पर दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त,  अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा, अंजनी कुमार सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी , प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी उपस्थित थेे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post