सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित जांच कमिटी आया अस्तित्व में | Janch Committee

👉

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर गठित जांच कमिटी आया अस्तित्व में | Janch Committee


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायालयों में व्याप्त कुव्यवस्था को ले पांच सदस्यीय कमिटी गठित कर भेजने का आदेश निर्गत किया था। आदेश आलोक में सदस्यों की सूची न्यायालय को अग्रसारित की गयी थी। अग्रसारित सूची में नामित सदस्यों की स्वीकृति प्रदान करने के साथ कमिटी अस्तित्व में आ गयी है। 

ऐसे में अब कोई भी व्यक्ति न्यायालय परिसर में व्याप्त कुव्यवस्था से अगर परेशान है तो वह अपनी शिकायत कमिटी के पास दर्ज करा सकता है। कमिटी के गठन होने से अब हर किसी को सहुलियत होगी। उन्हें न्याय के लिए दर दर की ठोकरें नहीं खानी पड़ेगी। अब आसानी से न्यायालय परिसर में ही उन्हें न्याय मिल सकेगा। चाहे वह न्यायाधीश का मामला हो या फिर किसी अधिवक्ता, कोर्ट स्टाम्प आदि का। 

कमिटी के पदेन अध्यक्ष सुशील कुमार एडिशनल सेशन जज एक को बनाया गया है। जबकि सदस्य के रूप में कुमारी सरोज कृति सचिव नालसा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीजेएम चंदन कुमार, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह व महासचिव संत शरण शर्मा को मनोनीत किया गया है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post