कृषि विज्ञान केन्द्र चहारदीवारी निर्माण का डीएम ने किया

👉

कृषि विज्ञान केन्द्र चहारदीवारी निर्माण का डीएम ने किया


विप्र.
नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी ने उग्रवाद प्रभावित कौआकोल प्रखंड अन्तर्गत पंचायत शेखोदेवरा स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र चाहरदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। चाहर दिवारी के लिए प्राक्लित राशि 37 लाख 47 हजार 500 है । 

जिला पदाधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र  में एक बैठक किया। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कृषि वैज्ञानिक को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया। जिला पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि यह कृषि विज्ञान केन्द्र बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके विस्तार में यदि किसी भी तरह का सहायता की जरूरत हो तो मैं कार्य को पूर्ण करने में अवश्य तत्पर रहूंगा। 

इस अवसर पर दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त ,  अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, मुकेश कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पकरीबरावां, अरविंद कुमार प्रधानमंत्री ग्राम निर्माण मंडल, डॉ0 रंजन कुमार सिंह वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केन्द्र के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post