सदर अस्पताल की हालत देख भड़के भोजपुरी एक्टर - Bhojpuri Actor

👉

सदर अस्पताल की हालत देख भड़के भोजपुरी एक्टर - Bhojpuri Actor

- गुंजन सिंह ने सदर अस्पताल में मरीजों को बांटे कंबल, कहा-हॉस्पिटल की व्यवस्था बिल्कुल घटिया


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया)
भोजपुरी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले भोजपुरी एक्टर गुंजन सिंह सोमवार की देर रात 12 बजे नगर के सदर अस्पताल पहुंचे। फिर ठंड में मरीजों को देखकर लोगों की मदद की। गुंजन सिंह ने मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया। मरीजों ने भी उनसे शिकायत की।

मरीज ने आरोप लगाया कि अस्पताल में साफ सफाई गंदगी के कारण हमलोग रोगमुक्त होने के बजाय बीमार पड़ रहे हैं। किसी मरीज को ढंग का भोजन नहीं मिल पा रहा। दवाइयां भी बाहर से खरीदनी पड़ रही है। अल्ट्रासाउंड बंद है तो गंदगी से यहां समय गुजारना मुश्किल हो रहा है। 

बता दें गुंजन सिंह लोकसभा चुनाव प्रत्याशी के लिए जोर लगा रहे हैं। इस क्रम में वे लगातार पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं। हांलाकि वे किस दल से चुनाव लड़ेंगे यह स्पष्ट नहीं है। वैसे वे इतने आतुर हैं कि अगर किसी दल ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय भी भाग्य आजमाने की घोषणा कर रखी है। फिर गरीबों की बल्ले बल्ले हो रही है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post