भारत सेवाश्रम संघ का शताब्दी समारोह में हिंदू धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन का उद्घाटन - Shiksha Sanskriti Sammelan

👉

भारत सेवाश्रम संघ का शताब्दी समारोह में हिंदू धर्म शिक्षा संस्कृति सम्मेलन का उद्घाटन - Shiksha Sanskriti Sammelan


विप्र गया

गया शहर के स्वराजपुरी रोड स्थित भारत सेवाश्रम संघ का शताब्दी समारोह का उद्घाटन एडिशनल एसपी पारस नाथ साहू, परमात्मा जी महाराज, विश्वात्मा जी महाराज, धनेशानंद जी महाराज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद आगंतुक अथितियो को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पारस नाथ साहू जी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा  कि संघ गया के जनमानस की सेवा में लगा हुआ एक दिन दो दिन 10 दिन 100 दिन 1 साल 10 साल 50 साल नहीं पूरे 100 सालों से जनमानस की सेवा में हर रूप से एक-एक व्यक्ति, एक-एक कर्मचारी एक-एक स्वामी जी अपने घर को अपने परिवार को छोड़कर के जनमानस की सेवा में आप लोगों के प्रति समर्पित है। इनकी जितनी भी व्याख्या की जाय वो कम है। 


हमने इस वर्ष के पितृपक्ष मेला में जितना हो सका उतना किया कोरोना काल के बाद इस बर्ष काफी भीड़ उमड़ा और उसे संभालना एक चुनौती था। जिसे मैंने निभाया  परमानंद जी महाराज ने कहा कि ध्यान करने से मन प्रसन्न रहेगा और व्यायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है माता पिता पहला गुरु है वो अपने बच्चे को जैसा शिक्षा संस्कृति देगा वैसा बनेगा  भारत सेवा संघ का उद्देश्य ही है सेवा करना , सेवा ही कर्म है सेवा ही धर्म है मंच का संचालन संजीव कुमार मिश्रा ने किया इस कार्यक्रम में सदर एसडीओ सतीश कुमार गया कॉलेज के प्राचार्य दीपक कुमार,  मुकेश शर्मा के आलावा कई राज्य के साधु संत मौजूद रहे है।



हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post