पंचायत उप निर्वाचन को ले जारी किया संयुक्तादेश - Sanyuktadesh

👉

पंचायत उप निर्वाचन को ले जारी किया संयुक्तादेश - Sanyuktadesh

- स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से होगा मतदान :- डीएम


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) पंचायत उप

निर्वाचन-2023 का मतदान कार्य स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, ग्राम कचहरी सरपंच एवं ग्राम पंचायत मुखिया का निर्वाचन ईवीएम  के माध्यम से कराया जायेगा। 

दिनांक 28.12.2023 को 07ः00 बजे पूर्वा0 से 05ः00 बजे अप0 तक अकबरपुर एवं रोह में मतदान का कार्यक्रम निर्धारित है। 

आशुतोष कुमार वर्मा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिलाधिकारी नवादा एवं श्री अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक  ने संयुक्त रूप से नगर भवन के सभागार में पंचायत उप निर्वाचन में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों को स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी ढ़ंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी मतदान से 24 घंटा पहले अपने-अपने निर्धारित केन्द्रों पर पहुंच जायेंगे। मतदान की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। सभी सेक्टर दंडाधिकारी अपने-अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर लगातार निरीक्षण करेंगे। सभी दंडाधिकारी समन्वय करते हुए कार्य करेंगे। 


उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों का सभी पदाधिकारी/दंडाधिकारी अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। रोह प्रखंड के सिउर पंचायत में मुखिया पद के लिए 19 मतदान केन्द्र और अकबरपुर प्रखंड के तेयार पंचायत में सरपंच के लिए 17 मतदान केन्द्र बनाये गए हैं। मतदान केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मतदान कर्मी एमडीएम के माध्यम से नास्ता, खाना आदि प्राप्त करेंगे। 

उन्होंने सभी दंडाधिकारियों को सतर्क होकर विधि-व्यवस्था संधारण करने का निर्देश दिया। 

मतदान केन्द्रों पर कमजोर व्यक्तियों को पहुंचने से रोकने वाले पर जिला प्रशासन के द्वारा कठोर कार्रवाई की जायेगी। सभी दंडाधिकारी भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था का संधारण कराना सुनिश्चित करेंगे। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी मतदान केन्द्रों पर करायी जायेगी। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से अपील किया कि निर्भय होकर मतदाता अपने मत का प्रयोग करें। सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन के द्वारा बेहतर तैयारी की गयी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व को उल्लासपूर्ण वातावरण में मनायें और अपने परिवार के साथ आयें और मतदान करें। 

पुलिस अधीक्षक ने रोह और नेमदारगंज थाना प्रभारियों से पंचायत उप निर्वाचन के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि बूथों पर प्रतिनियुक्त एजेंटों को आईकार्ड/आधार नम्बर की जांच कर लेंगे। मोबाईल साथ में नहीं रखना है। 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगा। झूठी खबर या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। 

जिला पदाधिकारी ने कहा कि मतदान एवं मतगणना के लिए जिला प्रशासन के द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई है। इसके तहत सुपर जोनल दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सेक्टर-सह-कलस्टर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। अकबरपुर प्रखंड एवं रोह प्रखंड के लिए 04-04 सेक्टर-सह-कलस्टर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावे वाहनों की जाॅच के लिए अकबरपुर में 06 स्थलों पर एवं रोह प्रखंड में 06 स्थलों पर वाहन जाॅच के लिए पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। थाना स्तर पर क्यूआरटी में पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 

जिला नियंत्रण कक्ष में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, ब्रज वाहन, अग्निशमन, दस्ता, चिकित्सीय दल के साथ एम्बुलेंस की तैनाती की गयी है। 

जिला नियंत्रण कक्ष मतदान की पल-पल की गतिविधियों पर  नजर रखेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नं0-06324-212261 है। इसके अलावे अनुमंडल नियंत्रण कक्ष एवं प्रखंड नियंत्रण कक्ष भी संस्थापित किया गया है जो 25.12.2023 से मतगणना सम्पन्न होने तक संचालित रहेगा। ़पंचायत उप निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने एवं  विधि-व्यवस्था संधारित करने हेतु संबंधित प्रखंडों में सुपर जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है, थाना स्तर क्यूआरटी में पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 

प्रखंड अकबरपुर एवं रोह में पंचायतवार मतदान केन्द्रों में जोनल दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी संबंधित प्रखंड अन्तर्गत वाहन जाॅच एवं बोर्डर सीलिंग हेतु चेक पोस्ट स्थान  पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

पंचायत उप निर्वाचन 2023 के अवसर पर दिनांक 28.12.2023 को मतदान के लिए विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में उज्ज्वल कुमार अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी एवं कल्याण आनन्द पुलिस उपाधीक्षक (मु0),  पुलिस केन्द्र‌ रहेंगे।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि दिये गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। 

बैठक में उप विकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रजौली, डीसीएलआर,वरीय  उपसमाहर्ता, डीपीआरओ के साथ कई अधिकारी और दंडाधिकारी उपस्थित थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post