वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र को मिला मगध साहित्य शिखर सम्मान

👉

वरिष्ठ साहित्यकार नरेन्द्र को मिला मगध साहित्य शिखर सम्मान


विप्र.
नवादा(रवीन्द्र नाथ भैया) अशोक स्मृति संस्थान और साहित्य प्रेरणा मंच के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव 9-10 दिसम्बर,2023 को राजगीर के साहित्यिक महा कुम्भ में हिन्दी-मगही के राष्ट्रीय कवि सह गीतकार नरेन्द्र प्रसाद सिंह को नवादा सांसद चंदन सिंह के द्वारा मगधराज साहित्य शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया।

दो दिवसीय कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी-मगही के मूर्धन्य साहित्यकार राम रतन प्रसाद सिंह रत्नाकर ने किया, जबकि मंच का संचालन कवि और पत्रकार ओंकार शर्मा कश्यप ने की। 

दो दिवसीय साहित्य समागम में देश के विभिन्न प्रांतों से लगभग एक सौ से अधिक कवि, लेखक, वक्ता, साहित्यकार और पत्रकारों की गरिमामई उपस्थिति को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि  इस तरह का आयोजन बिहार के पावन धरती राजगीर में हो रहा है, जो मेरे लिए गौरव का पल है।

मुख्य अतिथि विरायतन की साध्वी चंदना माता ने कहा कि मैं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर देश के कोने-कोने से आए हुए साहित्यकारों के साथ नेपाल से आए कवि बंधु को आशीर्वाद देता हूं और आप लोगों से अपील करता हूं कि अगले साल इस तरह के आयोजन का सारा भार विरायतन उठाएगा। विरायतन की ओर से सभी आगत अतिथि कवियों को आध्याम की कई पुस्तकें और थैले दिए गए।

मौके पर फिल्म निर्माता प्रभात वर्मा, जयराम देवसपुरी, सौरभ कुमार, अभिमन्यु कुमार, देवेन्द्र विश्वकर्मा, वीणा कुमारी मिश्रा, ओंकार शर्मा कश्यप, निर्दाेष जैन तथा सुबोध कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग दोनों दिन राजगीर स्थिति विजय निकेतन के सभागार में डटे रहे और सर्वभाषा में प्रस्तुत कवियों के काव्य पाठ का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने किया।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post