वजीरगंज वर्णवाल महिला सेवा समिति की अध्यक्ष बनी खुशबु वर्णवाल

👉

वजीरगंज वर्णवाल महिला सेवा समिति की अध्यक्ष बनी खुशबु वर्णवाल


विप्र.
संवाददाता

वजीरगंज (गया) वर्णवाल समाज की महिलाओं को संगठित करने एवं सर्वांगिन विकास के उद्ेश्य से नवादा वर्णवाल महिला समिति नवादा द्वारा वजीरगंज में बुधवार को कार्यकारणी सदस्यों का चयन किया गया। वर्णवाल धर्मसभा भवन में आयोजित अधिवेशन के दरम्यान सर्वसम्मति से वजीरगंज निवासी खुशबु वर्णवाल को अध्यक्ष पद एवं अंजु वर्णवाल को सचिव पद के लिये चयन किया गया। वहीं कोषाध्यक्ष सरिता वर्णवाल, उपाध्यक्ष पूजा वर्णवाल, सह सचिव ज्योति वर्णवाल सहित राखी वर्णवाल, रानी वर्णवाल, संगीता वर्णवाल, सुनिता वर्णवाल, रीता वर्णवाल को कार्यकारणी समिति के अन्य पदों पर चयनित किया गया। मौके पर नवादा वर्णवाल समिति अध्यक्षा माधुरी वर्णवाल ने सभी को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायी एवं संगठन विस्तार कर ईमानदारी पूर्वक समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करते हुए विकास की राह पर चलने को प्रेरित किया। मौके पर दर्जनों वर्णवाल समाज की महिलाएं उपस्थित रही।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post