संबंधी के घर आयी महिला का शव खून से लथपथ गांव के बाहर खेत से बरामद, दुष्कर्म बाद हत्या की आशंका

👉

संबंधी के घर आयी महिला का शव खून से लथपथ गांव के बाहर खेत से बरामद, दुष्कर्म बाद हत्या की आशंका



विप्र.
 नवादा से रवीन्द्र नाथ भैया की रिपोर्ट 

नवादा जिला के नगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या कर दी गयी। खून से लथपथ शव अर्धनग्न अवस्था में नदी किनारे से पुलिस ने बरामद किया है।घटना स्थल के पास से लूंगी,खून से सना 2 शर्ट, साड़ी, सॉल और महुआ शराब के 2 पाउच पुलिस ने बरामद किया है।आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी ने महिला के साथ नशे की हालत में दुष्कर्म किया फिर महिला की निर्मम हत्या कर दी। 

घटना नगर थाना क्षेत्र के खरीदी बीघा के शोभिया नदी के पास हुई है। दुष्कर्म की आशंका और निर्मम हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने खून से लथपथ शव बरामद किया है।शव के पास से ही पुलिस ने घटना स्थल से लूंगी,शर्ट,साड़ी,शॉल और शराब की दो पाउच किया बरामद है। मृतक महिला की पहचान गया जिला के उसरी जहान मानपुर गांव के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के यहां नवादा आई हुई थी।हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, आशंका है कि महिला से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गयी है।पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post