बोधगया में देश की सबसे बड़ी शयन मुद्रा वाली महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का हुआ अनावरण - Buddha Pratima

👉

बोधगया में देश की सबसे बड़ी शयन मुद्रा वाली महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का हुआ अनावरण - Buddha Pratima


प्रभात कुमार मिश्रा, गयाजी

बुद्ध इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन के द्वारा महात्मा बुद्ध की 100 फीट लंबी और 30 फीट ऊंची शयन मुद्रा वाली प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसको लेकर बोधगया में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बुद्धा इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन के प्रभारी बौद्ध भिक्षु आर्यपाल ने बताया कि भारत की यह प्रतिमा भारत के सबसे बड़ी प्रतिमा है। साथ हीं शयन मुद्रा में है ये इसकी अलग से आकर्षण का केंद्र है। इसका निर्माण शुभारंभ 2019 में किया गया था। 100 फीट की शयन मुद्रा वाली महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण के उपरांत विभिन्न देशों से आए बौद्ध धर्म गुरुओं व बौद्ध भिक्षुओं के द्वारा अलग अलग भाषाओं में विशेष चैंटिंग की गई। उद्घाटन के बाद से भगवान बुद्ध की यह अनोखी प्रतिमा का दर्शन अब आम श्रद्धालु कर सकेंगे। इस कार्यक्रम में कंबोडिया, थाईलैंड, श्रीलंका, वियतनाम, म्यांमार सहित दर्जनों देशों से बौद्ध भिक्षु और विदेशी पर्यटक शामिल हुए। शयन मुद्रा वाली महात्मा बुद्ध की यह प्रतिमा पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।


बुद्ध इंटरनेशनल वेलफेयर मिशन के द्वारा महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। इसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कोलकाता के प्रसिद्ध मूर्तिकार मिंटू पाल सहित कई मूर्तिकारों के द्वारा फाइबर ग्लास से इस प्रतिमा को बनाया गया है। भगवान बुद्ध की इस प्रतिमा को महापरिनिर्वाण मुद्रा में बनाया गया हैं। जो दर्शकों, पर्यटकों और बौद्ध धर्माबलंबियो के लिए आस्था और आकर्षण का प्रतीक बन गया है।


हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post