पूर्व जिप सदस्य सह भाजपा कार्यकर्ता की हृदयगति रुकने से निधनBJP KARYLKARTA

👉

पूर्व जिप सदस्य सह भाजपा कार्यकर्ता की हृदयगति रुकने से निधनBJP KARYLKARTA



विप्र.
नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया) 

जिले के हिसुआ प्रखंड क्षेत्र पूर्वी क्षेत्र भाग संख्या 04 के पूर्व जिप सदस्य सह भाजपा कार्यकर्ता 55 वर्षीय रेणु सिन्हा का निधन हृदयगति रुकने से हो गया। उनका निधन ससुराल महवतपुर में आवास पर हुआ। निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता समेत प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी। 

सिन्हा पंचायत राज में वर्ष 2001 से 2005 तक हिसुआ पूर्वी भाग संख्या 04 की सदस्य रही। इस क्रम में उन्होंने अपने क्षेत्र का बगैर किसी भेदभाव का विकास किया। इसके साथ ही भाजपा को हिसुआ में मुकाम दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

अपने पीछे पति अजित कुमार सिंह, पुत्र अनुराग, रौशन, पुत्री कुमारी अनुराधा, स्नेहलता समेत तीन नाती व दो नतनी छोड़ गयी है। 

मौत की सूचना मिलते ही ससुराल समेत नैहर मिंयाबिगहा में मातम छाया हुआ है। 

उनके निधन पर भाजपा के पूर्व विधायक अनील सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिन्हा, राजेन्द्र सिंह, विनय कुमार, संजय कुमार मुन्ना, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, रामानुज कुमार, नन्दकिशोर चौरसिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते कहा कि रेणु के असामयिक निधन की क्षतिपूर्ति करना निकट भविष्य में संभव नहीं है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post