नालंदा में बाल दरबार कार्यक्रम का किया गया आयोजन - Bal Darbar

👉

नालंदा में बाल दरबार कार्यक्रम का किया गया आयोजन - Bal Darbar


नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार

 राजगीर प्रखण्ड स्थित सभागार में बाल–दरबार का अयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजगीर प्रखण्ड के 6 पंचायतों के 40 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार तथा सहायक समाहर्ता सह अंचल पदाधिकारी दिव्यशक्ति ने किशोर - किशोरियों को बाल विवाह, बाल मजदूरी, दहेज़ जैसी सामाजिक समस्याओं से लड़ने के लिए प्रेरित किया एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे जागरूक किया।

बाल रक्षा भारत के  जिला समन्वयक प्रभाकर कुमार ने बताया कि ये कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त रूप से युनिसेफ के सहयोग से संचालित उड़ान 2.0  परियोजना के अंतर्गत अयोजित किया गया है। बाल दरबार के दौरान उन्होंने बच्चों को बाल अधिकार, बाल विवाह व बाल श्रम कानून, सुरक्षित पर्यावरण आदि के बारे में बताया साथ ही साथ कुछ योजनाओं जैसे परवरिश, स्पॉन्सरशिप, छात्रवृत्ति, बाल सहायता नम्बर-1098 व महिला सहायता नम्बर-181 इत्यादि पर भी चर्चा की।

बच्चों ने अधिकारियों के समक्ष साफ़–सफाई, पेयजल, शौचालय, स्कूलों में विषयवार शिक्षक, बाल विवाह, बाल मजदूरी आदि के संबंध में अपने मांगें प्रस्तुत किया।

इस मौके पर आंगनबाड़ी की महिला पर्यवेक्षिका एवं सभी पंचायतों के विकासमित्र उपस्थित थे। निक्की, रूपा, अंजली, प्रीति, सचिन, रौशन व अन्य बच्चों ने अपने मांग साझा किए।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post