अफीम की खेती और नक्सलियों का डेंजर कनेक्शन रोकने के लिए अभियान एसपी ने बैठक कर क्षेत्र का किया भ्रमण

👉

अफीम की खेती और नक्सलियों का डेंजर कनेक्शन रोकने के लिए अभियान एसपी ने बैठक कर क्षेत्र का किया भ्रमण


विप्र.
संवाददाता

इमामगंज (गया) अभियान एसपी मुकेश सवरिया ने शुक्रवार को इमामगंज पुलिस अनुमंडल अंतर्गत सुहैल सलैया थाना परिसर में विभिन्न थाना के थानाध्यक्षों के साथ एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर अफीम की खेती और नक्सलियों का डेंजर कनेक्शन रोकने के लिए उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र भ्रमण कर अफीम की खेती नहीं करने को लेकर लोगों को जागरूक किया। वहीं इस संबंध में इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में नक्सलियों तक वित्त प्रवाह रोकने के लिए पुलिस ने अफीम की अवैध खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को अभियान एसपी ने सुहैल सलैया थाना परिसर में विभिन्न थानाध्यक्षों एवं अधिकारियों के साथ एक बैठक कर अफीम की खेती को रोकने एवं नक्सलियों का डेंजर कनेक्शन रोकने के लिए उपस्थित अधिकारियों को को दिशा निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इस क्रम में हाल ही में इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में कुछ दिनों में कई नक्सलीय घटनाओं को अंकुश लगाने के लिए भी बैठक में कई हम निर्णय लेते हुए लोगों को दिशा निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही नक्सली पॉइंट वाले स्थान पर अर्धसैनिक बलों के द्वारा पुलिस गश्ती एवं सर्च अभियान तेज करने की भी बात की गई। इसके साथ ही अभियान एसपी ने बैठक के बाद क्षेत्र में भ्रमण कर नक्सली पॉइंट वाले स्थान को निरीक्षण किया और लोगों को अफीम की खेती नहीं करने के विरुद्ध विशेष अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया। वहीं सभी थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारियों को अवैध खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया। मालूम हो कि नक्सली क्षेत्र में जिला पुलिस एवं अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर अफीम की खेती को रोकने के लिए कई अभियान चला रही है। और लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही हैं। जिसके चलते अब नक्सलियों को हथियारों की आपूर्ति में बाधित हुई है और क्षेत्र में सशस्त्र उग्रवादियों की संख्या में भारी कमी आई है। इस मौके पर इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार झा, कोठी थानाध्यक्ष राजकुमार, सलैया थानाअध्यक्ष विद्या शंकर समेत अन्य पुलिस अधिकारीयों मौजूद थे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post