गया में कांग्रेसियों ने मनाया पाकिस्तान पर भारत की जीत का 52 वां विजय दिवस

👉

गया में कांग्रेसियों ने मनाया पाकिस्तान पर भारत की जीत का 52 वां विजय दिवस


विप्र.
 गया

16 दिसंबर को 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण विजय दिवस मनाया जाता है। इस युद्ध में भारतीय जवांजों ने पाकिस्तान के 93000 सेना के जवानों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। शनिवार को गया शहर के कोतवाली  के समीप स्थित शहीद स्मारक पर कांग्रेसियों ने पाकिस्तान पर भारत के जीत का 52 वां विजय दिवस मनाया। मौके पर उपस्थित कांग्रेस के  प्रदेश प्रतिनिधि सह मगध प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि उस समय भारत को विश्व में सबसे बड़ी जीत की रणनीति बनाने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जिन्होंने विश्व का इतिहास ही नहीं बल्कि भूगोल तक बदलने का कीर्तिमान स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में करीब 3900 भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो गए थे और 9851 घायल हो गए थे। जिन्हे आज के दिन हम देशवासी उनके अद्भुत साहस को सलाम करते हैं। यह युद्ध भारत के लिए एतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ था। प्रो मिट्ठू ने कहा कि आज के दिन को बांग्लादेश मुक्ति संग्राम दिवस भी कहा जाता है। इस विजय दिवस के दिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी कार्यालय 24 अक़बर रोड तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी कार्यालय सदाकत आश्रम सहित कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस सभी जिला, विधानसभा क्षेत्रों में डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाया गया। कार्यक्रम के दौरान मौके पर पार्टी के युवा बिंग के jil अध्यक्ष विशाल कुमार, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, विपिन बिहारी सिन्हा,  मो मोज़मी लज़मीर शहीदी, अशरफ इमाम, जय प्रकाश नारायण मिश्रा उर्फ  लालू बाबा, प्रद्युम्न दुबे, विनोद उपाध्याय, बाल्मीकि प्रसाद, श्रवण पासवान, मिथिलेश सिंह, टिंकू गिरी, रूपेश चौधरी, अशोक राम, राहुल चंद्र वंशी, सकल देव यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post