1163 स्कूलों ने नहीं दिया खेल सामग्री खरीद का ब्योरा

👉

1163 स्कूलों ने नहीं दिया खेल सामग्री खरीद का ब्योरा

- खेल सामग्रियों का हिसाब नहीं, 1783 विद्यालयों को जानकारी देने का है निर्देश


नवादा (रवीन्द्र नाथ भैया)
जिले के सरकारी स्कूलों में पहले उपलब्ध कराई गई खेल सामग्री और इस साल आवश्यकता के अनुसार खरीद की जाने वाली खेल सामग्रियों का हिसाब विभाग की ओर से स्कूलों से मांगा जा रहा है। दोनों तरह की खेल सामग्रियों का ब्योरा ई-शिक्षा कोष पर देने का निर्देश स्कूलों के एचएम को दिया गया था, पर काफी कम स्कूलों के एचएम ने खेल सामग्रियों का ब्योरा ई-शिक्षा कोष पर अपलोड किया है। जिला शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है।

विभाग वैसे सभी एचएम पर कार्रवाई का मन बना चुका है। 

बता दें वर्ष का अंतिम चल रहा है। वित्तीय वर्ष मार्च में समाप्त होना है। इसके पूर्व विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी व उसके आलोक में खर्च की गयी राशि का विवरण विभाग को भेजना आवश्यक है। विद्यालय प्रधानों द्वारा राशि की निकासी करा ली गयी है। 

अब जब खर्च की गयी राशि विवरण की मांग की जा रही है तो विवरण उपलब्ध कराने में आनाकानी की जा रही है। ऐसे में वैसे प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई का मन विभाग बना रहा है।

हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)

Previous Post Next Post