छठ महापर्व के मौके पर नर्तकियों की हुई नाच, जिले भर में हो रही मुखिया की किरकिरीVIRAL NEWS

👉

छठ महापर्व के मौके पर नर्तकियों की हुई नाच, जिले भर में हो रही मुखिया की किरकिरीVIRAL NEWS


विप्र.

.... और मुखिया जी ने खा ली बर्दाश्त वाली गोली

फोटो : वायरल वीडियो के स्क्रीनशाट में मंचासीन मुखिया के आगे ठुमके लगाती नर्तकी

- छठ महापर्व के मौके पर नर्तकियों की हुई नाच

- नर्तकियों की नाच का मुखिया और सरपंच पति उठा रहे थे आनंद

- छठ घाट पर नर्तकी नाच का वीडियो हुआ वायरल

- जिले भर में हो रही मुखिया की किरकिरी


 जमुई : .....और महेश्वरी पंचायत के मुखिया जी ने रविवार की रात बरदाश्त वाली गोली खा ली। मौका छठ महापर्व का था। आयोजन छठ घाट पर भक्ति जागरण का और सजी थी नर्तकियों की महफिल। यहां  प्रस्तुत किए जा रहे थे भोजपुरी के अश्लील गानों पर फूहड़ नृत्य। इस विकृति का आनंद उठाने के लिए मुखिया और सरपंच पति सहित अन्य कई गणमान्य मंचासीन थे। नर्तकी उनके आगे जाकर ए मुखिया जी, मन होखे त बोलीं, नहीं तो खाईं बर्दाश्त वाली गोली गीत पर थिरक रही थी और मुखिया जी मंद मंद मुस्कुरा रहे थे। गनीमत यह रही की मुखिया जी नर्तकी के साथ थिरके नहीं। इसी बात को लेकर लोग अब लोग चुटकी ले रहे हैं कि मुखिया जी ने बर्दाश्त वाली गोली खा ली। बर्दाश्त वाली गोली का आनंद लेते मुखिया जी का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब पवित्र छठ पर्व पर विकृत मानसिकता के लोगों द्वारा परोसी गई विकृति की चौतरफा आलोचना हो रही है। जिलेभर में मुखिया के कृत्य की किरकिरी हो रही है। मामला जमुई जिला अंतर्गत सोनो प्रखंड के महेश्वरी पंचायत का है। यहां कलोथर नदी के पूरब घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देकर छठव्रती एवं श्रद्धालु घर को वापस लौट आए थे। इसके उपरांत वहां भक्ति जागरण का कार्यक्रम आरंभ हुआ। थोड़ी देर बाद ही अश्लील गानों की फरमाइश पर उसकी प्रस्तुति होने लगी। इस दौरान पंचायत के मुखिया अवधेश सिंह तथा सरपंच पति मिथिलेश सिंह मंचासीन थे। इधर पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह ने छठ महापर्व पर नर्तकी नाच को निंदनीय बताया है। साथ ही कहा है कि इससे समाज में विकृति पैदा होगी। उन्होंने कहा कि मुखिया को छठ पर्व के मौके पर इस तरह का आयोजन नहीं करना चाहिए था। बताया जाता है कि इस घटनाक्रम को लेकर लोगों के बीच प्रतिक्रिया आम है कि लोक आस्था और नेम निष्ठा के महापर्व में भी अब विकृत मानसिकता के लोगों द्वारा विकृतियां परोसी जाने लगी है। अमूमन छठ पर्व संपन्न हो जाने के उपरांत नाटक मंचन आदि की परंपरा तो रही है लेकिन उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देने से पहले ऐसा कोई भी काम लोगों को स्वीकार्य नहीं होता है, जो उन्हें और उनके आराध्य देव भगवान भास्कर की भावना को आहत करे। लेकिन सामाजिक ताना-बाना बिखर जाने का ही नतीजा है कि सोनो प्रखंड अंतर्गत महेश्वरी पंचायत में भावना को आहत करने वाली नर्तकी नाच की घटना घटित हुई। यहां अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के पश्चात पूरी रात नर्तकियों की नाच भोजपुरी अश्लील गानों पर चलती रही। अब जब गांव में अश्लील गानों पर नाच होती रही तो छठ व्रतियों की स्थिति क्या रही होगी, इसका अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। बहरहाल इस विकृत मानसिकता वाला काम किसी और द्वारा नहीं, बल्कि पंचायत प्रधान के सौजन्य से संपन्न होने की चर्चा है। इस मामले में मुखिया अवधेश सिंह से भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वो मोबाइल पर बजी घंटी का कोई जवाब देने के लिए उपलब्ध नहीं थे।


हमारे Whatsapp Group को Join करें, और सभी ख़बरें तुरंत पाएं (यहीं क्लिक करें - Click Here)




Previous Post Next Post